फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Brahmacharini Bhog Recipe: मां ब्रह्मचारिणी को प्रिय है ये पकवान, नवरात्रि के दूसरे दिन लगाएं भोग

Tue, 23 Sep 2025 07:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 07:41 AM IST
सार

Maa Brahmacharini Favorite Bhog Recipe: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ऐसे में उनके स्वरूप के हिसाब से उन्हें खास पकवान का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Food Offering to Goddess on Navratri Day 2 Recipe Details in Hindi
मां ब्रह्मचारिणी को प्रिय है ये पकवान - फोटो : अमर उजाला
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Recipe: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तपस्या, संयम और साधना की प्रतीक मानी जाती हैं।


देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बेहद शांत, सौम्य और तेजस्वी है। मान्यता है कि इनकी आराधना से साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और तप में सफलता प्राप्त होती है। नवरात्रि के इस दिन मां को सफेद वस्त्र धारण कर पूजा जाता है और सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

खासतौर पर चीनी या उससे बनी मिठाई, अथवा पंचामृत का भोग देवी को अर्पित करना बेहद फलदायी माना गया है। पंचामृत को बेहद सरलता से घर पर बनाया जा सकता है और पूजा के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इस लेख में हम बताएंगे कि मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत कैसे तैयार करें और उसका धार्मिक महत्व क्या है।

 
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Food Offering to Goddess on Navratri Day 2 Recipe Details in Hindi
पंचामृत बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
पंचामृत बनाने का सामान

सात्विक तरीके से पंचामृत बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजें चाहिए होंगी। इन चीजों में एक कटोरी गाय का दूध, आधा कटोरी दही, शहद 1 टीस्पून, देसी घी 1 टीस्पून, अंत में एक टीस्पून चीनी शामिल है। 

 
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Food Offering to Goddess on Navratri Day 2 Recipe Details in Hindi
पंचामृत बनाने की विधि - फोटो : instagram
पंचामृत बनाने की विधि

पंचामृत बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए बस ध्यान रखें कि आपके हाथ अच्छी तरह से साफ हों। इसके बाद एक बड़े कटोरे में सबसे पहले गाय का दूध ले लें अब इसमें देसी घी, शहद, दही को अच्छी तरह से मिक्स करें। जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो आखिर में इसमें चीनी घोलें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद पंचामृत तैयार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Food Offering to Goddess on Navratri Day 2 Recipe Details in Hindi
पंचामृत बनाने की विधि - फोटो : instagram
बरतें ये सावधानी

पंचामृत बनाते समय ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर के लिए बाहर न रखें। बाहर रखने की वजह से इसका स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए बनाने के तुरंत बाद भोग लगाकर प्रसाद बांट दें।
 
विज्ञापन
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Food Offering to Goddess on Navratri Day 2 Recipe Details in Hindi
पंचामृत बनाने की विधि - फोटो : इंस्टाग्राम
अगर पूजा-भोग में समय है तो इसे उठाकर फ्रिज में रख दें। पंचामृत में आप मखाने, चिरौंजी और किशमिश डाल सकते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नहीं डालें। बस तुलसी के साथ भोग अर्पित करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed