फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revdi Recipe: रेवड़ी केसे बनाई जाती है ? जानें इसकी सबसे आसान रेसिपी

Mon, 12 Jan 2026 03:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 Jan 2026 03:01 PM IST
सार

How to Make at Home With Four Ingredients: अगर आप रेवड़ी बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी आसान विधि आपको बताई जा रही है। ताकि आप लोहड़ी के मौके पर इसका सेवन कर सकें। 

विज्ञापन
Lohri 2026 Festival Special Dish Importance of Revdi and How to Make at Home With Four Ingredients Recipe
लोहड़ी के त्योहार पर है रेवड़ी का खास महत्व - फोटो : Adobe stock
How to Make at Home With Four Ingredients: लोहड़ी का त्योहार पंजाब से लेकर हरियाणा में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर रेवड़ी, गजक और मूंगफली जैसी स्वादिष्ट मिठाइयों का सेवन करना परंपरा है। ऐसे में इस मौके पर बाजार में खूब सारी रेवड़ी मिलती है। पर, बाजार में मिलने वाली रेवड़ी को ज्यादा नहीं खाया जा सकता। 

ऐसे में अगर आप भी इस बार लोहड़ी का त्योहार अपने घर पर मनाना चाहते हैं और बाजार से तैयार मिठाई लेने की जगह घर पर रेवड़ी बनाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बहुत ही आसान और स्वादिष्ट तरीका है। रेवड़ी बनाना मुश्किल नहीं है और इसे सिर्फ चार मुख्य चीजों से तैयार किया जा सकता है।

घर पर बनी रेवड़ी स्वाद में ताजगी और स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छी होती है। इस लोहड़ी, आप अपने परिवार और दोस्तों को घर की बनी रेवड़ी के साथ खुश कर सकते हैं और त्योहार की मिठास को बढ़ा सकते हैं।
Lohri 2026 Festival Special Dish Importance of Revdi and How to Make at Home With Four Ingredients Recipe
घर पर रेवड़ी कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram
रेवड़ी बनाने का जरूरी सामान
  •  तिल – 1 कप
  • गुड़ – 3/4 कप 
  •  घी – 1 चम्मच
  •  इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

Lohri 2026 Festival Special Dish Importance of Revdi and How to Make at Home With Four Ingredients Recipe
घर पर रेवड़ी कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram
विधि

घर पर रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तिल डालें और धीमी आंच पर हल्का भूनें। तिल से खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तभी इसे उतार लें। भुना हुआ तिल रेवड़ी को कुरकुरा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2026 Festival Special Dish Importance of Revdi and How to Make at Home With Four Ingredients Recipe
घर पर रेवड़ी कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram
तिल को सही से भूनने के बाद एक दूसरी कढ़ाई में गुड़ और घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि यह जल न जाए। गुड़ जब पूरी तरह से पिघलकर गाढ़ा हो जाए और थोड़ी चिपचिपी अवस्था में आ जाए, तब समझ जाएं कि ये मिश्रण तैयार है। अब गुड़ में भुना हुआ तिल डालें और अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन
Lohri 2026 Festival Special Dish Importance of Revdi and How to Make at Home With Four Ingredients Recipe
घर पर रेवड़ी कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram
इस समय मिश्रण को जल्दी-जल्दी चलाते रहें ताकि तिल और गुड़ एक साथ अच्छे से मिल जाएं और सभी तिल पर गुड़ अच्छी तरह चिपक जाए। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी इलायची पाउडर डालें और मिश्रण को एक मिनट तक अच्छे से मिलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed