Vegetable Daliya Recipe: होली के दिनों में हर किसी ने खूब तरह-तरह के पकवानों का सेवन किया है। इसी के चलते बहुत से लोग पेट से संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं। यही वजह है कि आजकल लोग अब हल्के-हल्के पकवानों और खानों का सेवन कर रहे हैं।
Vegetable Daliya Recipe: रात के खाने में कुछ हल्का बनाना है तो झटपट तैयार करें वेजिटेबल दलिया
वेजिटेबल दलिया एक हेल्दी, हल्का और स्वादिष्ट डिश है, जो पचाने में आसान और पोषण से भरपूर होती है। इसे नाश्ते या रात के हल्के खाने के रूप में बनाया जा सकता है।
वेजिटेबल दलिया बनाने का सामान
- 1 कप दलिया (गेहूं का)
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 गाजर (कटी हुई)
- 1/2 कप मटर
- 1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें और उसमें दलिया डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे दलिया ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बनेगा। जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो इसे भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।
अब बारी आती है तड़का लगाने की। तड़का लगाने के लिए उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें, फिर जीरा डालें और हल्का भूनें। इसके बाद अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
टमाटर, गाजर, मटर, शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं। हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अब भुना हुआ दलिया डालें और तीन कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।