फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Lunch Idea: होली पर भारी-भारी पकवान खाकर पेट हो गया है खराब तो लंच में तैयार करें ये हल्के व्यंजन

Mon, 17 Mar 2025 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

यदि आपने भी होली पर खूब पकवान खाकर अपना पेट खराब कर लिया है, तो लंच में सिंपल और हल्के लंच के आइडिया हम आपको देने जा रहे हैं। इसके सेवन से आपके पेट को राहत अवश्य मिलेगी। 

विज्ञापन
Simple and delicious food recipe to get rid of upset stomach and easy digestion Know details in Hindi
होली पर भारी-भारी पकवान खाकर पेट हो गया है खराब तो लंच में तैयार करें ये हल्के व्यंजन - फोटो : Adobe stock

Easy Lunch Idea: होली खुशियों, मस्ती और रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार भी है। इस त्योहार में हर घर में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान जैसे गुजिया, दही भल्ले, पूड़ी-कचौरी, पकोड़े, चिप्स, नमकीन और कई तरह के तले-भुने व मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं। हर पकवान को मेहमानों के साथ-साथ घरवाले भी बड़े चाव के साथ खाते हैं।



ये सब खाने में तो काफी मजा आता है लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और मीठा खाने से पेट की समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप होली के खाने के बाद पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नीचे दी गई हल्की और हेल्दी डिशेज को खाएं, ताकि आपका पेट थोड़ा सही हो सके।

Simple and delicious food recipe to get rid of upset stomach and easy digestion Know details in Hindi
मूंग दाल खिचड़ी - फोटो : instagram

मूंग दाल खिचड़ी

यदि कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। दरअसल, मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी पेट के लिए हल्की और आरामदायक होती है। इसमें हल्का सा घी डालकर खाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और पेट जल्दी ठीक होता है।  

Simple and delicious food recipe to get rid of upset stomach and easy digestion Know details in Hindi
कर्ड राइस - फोटो : instagram

कर्ड राइस

अगर पेट में जलन या भारीपन महसूस हो रहा है, तो कर्ड राइस सबसे बेहतरीन विकल्प है। ये न सिर्फ पचाने में आसान होता है बल्कि पेट को ठंडक भी देता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। ये खासतौर पर गर्मी के मौसम में काफी लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple and delicious food recipe to get rid of upset stomach and easy digestion Know details in Hindi
दलिया - फोटो : instagram

दलिया 
 
दलिया फाइबर से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। अपने स्वाद के हिसाब से इसे हल्का मीठा या नमकीन दलिया बनाकर खाएं, ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नमकीन दलिया खाने में बिल्कुल खिचड़ी की तरह ही लगता है, इसलिए आप इसे आराम से खा भी सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Simple and delicious food recipe to get rid of upset stomach and easy digestion Know details in Hindi
सादा रोटी-सब्जी - फोटो : instagram
सादा रोटी-सब्जी
  
अगर रोटी सब्जी खानी है तो बिना मसाले वाली लौकी, टिंडा, तोरई या घिया की सब्जी बनाकर सादी रोटी के साथ खाएं। ये पेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा। भारी खाने के सेवन के बाद हल्की सब्जी और रोटी भी खाने में स्वादिष्ट लगेगी।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed