फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leftover Food Recipes: रात की बची हुई दाल को फेंके नहीं, बनाएं हल्दी और लजीज नास्ता

Sat, 16 Nov 2024 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

आप बची हुई दाल से ऐसी रेसिपी बना सकती हैं, जो हेल्दी और टेस्टी तो होगी ही, साथ ही किसी को पता भी नहीं चलेगा कि ये रात के बचे खाने से तैयार की गई है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बहुत स्वाद लेकर इसे खाएंगे। इस लेख में जानिए रात की बची दाल से क्या और कैसे बना सकते हैं।

विज्ञापन
Leftover Food Recipes In Hindi Healthy And Tasty Snacks With Leftover Dal
दाल - फोटो : instagram

Leftover Food Recipes In Hindi: अक्सर घरों में खाना बच जाता है। खासकर रात में बना खाना, जैसे दाल या रोटियां बच जाती हैं। ऐसे में एक समस्या ये आती है कि रात का बचा खाना सुबह कौन खाएगा। सभी ताजा और गरमा गरम भोजन चाहते हैं। रात के बचे हुए खाने का नाम सुनकर ही बच्चे तो सबसे पहले मुंह बनाते हैं। मजबूरन खाना वेस्ट हो जाता है और उसे फेंकना पड़ता है।



सर्दियों के मौसम में तो खाना खराब भी नहीं होता। ऐसे में अगर रात की दाल बच जाए तो सुबह उसे वेस्ट न करें, बल्कि कुछ ऐसी डिश बनाएं जो स्वाद को बढ़ा दें। आप बची हुई दाल से ऐसी रेसिपी बना सकती हैं, जो हेल्दी और टेस्टी तो होगी ही, साथ ही किसी को पता भी नहीं चलेगा कि ये रात के बचे खाने से तैयार की गई है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बहुत स्वाद लेकर इसे खाएंगे। इस लेख में जानिए रात की बची दाल से क्या और कैसे बना सकते हैं।

Leftover Food Recipes In Hindi Healthy And Tasty Snacks With Leftover Dal
दाल से बना पैनकेक - फोटो : instagram

दाल पैनकेक 

सामग्री- बची हुई दाल, बेसन, बारीक कटी सब्जियां (प्याज, शिमला मिर्च और पालक), कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, जीरा पाउडर,हल्दी,  लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल या घी।

Leftover Food Recipes In Hindi Healthy And Tasty Snacks With Leftover Dal
दाल का डोसा - फोटो : instagram

विधि

बची हुई दाल में बेसन मिला लें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत गाढ़ा या बहुत पतला न हो। इसमें कटी हुई सब्जियां, हरी मिर्च,  हरा धनिया और मसाले मिलाएं।

एक नाॅन स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। सतह पर थोड़ा तेल या घी डालें।

जब पैन गर्म हो तो एक चम्मच बैटर पैन में डालें और धीरे से फैलाएं।

पैनकेक को हल्के आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।

निचला भाग पक जाए तो स्पैटुला का उपयोग करके पलटें और दूसरी ओर से सुनहरा होने तक पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leftover Food Recipes In Hindi Healthy And Tasty Snacks With Leftover Dal
दाल की टिक्की - फोटो : instagram
दाल की टिक्की

सामग्री

बची हुई दाल, बेसन, उबले आलू, बारीक कटा प्याज,  अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल।
विज्ञापन
Leftover Food Recipes In Hindi Healthy And Tasty Snacks With Leftover Dal
दाल की टिक्की - फोटो : instagram

विधि

बची हुई दाल में उबले आलू मैश करें। इसमें एक चम्मच बेसन, कटा हुआ प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट मिलाएं।

जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छे से बैटर तैयार कर लें

इस मिश्रण की गोल टिक्की बना लें और हाथों से दबाकर ठंडा कर लें

पैन में तेल लगाकर टिक्की को सेंके। ध्यान रखें टिक्की दोनों तरफ से सुनहरा सेंके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed