फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nanak Jayanti 2024: प्रकाश पर्व के मौके पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद, आसान है रेसिपी

Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

गुरुद्वारे में मिलने वाला कड़ा प्रसाद सभी को पसंद होता है। ऐसे में आज गुरु नानक जयंती के दिन हम आपको घर पर ही कड़ा प्रसाद बनाने की सही विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 how to make karah prasad at home
प्रकाश पर्व के मौके पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद - फोटो : instagram
Guru Nanak Jayanti 2024: आज का दिन सिखों के लिए काफी अहम है। दरअसल, आज सिख धर्म के पहले गुरु और एक ओंकार का उपदेश देने वाले गुरु नानक देव का जन्मदिन है। यह दिन प्रकाश पर्व के रूप में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा की तिथि को हुआ था, इसीलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ही प्रकाश पर्व मनाया जाता है।


गुरु नानक देव ने ही लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाई थी। ऐस में आज के दिन लोग पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा जाते हैं और माथा टेकते हैं। गुरुद्वारे में इस दौरान खास कड़ा प्रसाद बनाया जाता है। यह कड़ा प्रसाद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। यदि आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो आज के दिन से अच्छा समय इसके लिए नहीं है। चलिए आपको घर पर कड़ा प्रसाद बनाने की सही विधि बताते हैं।
Guru Nanak Jayanti 2024 how to make karah prasad at home
कड़ा प्रसाद बनाने का सामान - फोटो : instagram

 कड़ा प्रसाद बनाने का सामान

  •  गेहूं का आटा - 1 कप
  •  घी - 1 कप
  •  चीनी - 1 कप
  •  पानी - 3 कप

 

Guru Nanak Jayanti 2024 how to make karah prasad at home
विधि - फोटो : instagram

विधि 

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर इसे उबाल लें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद इसे किनारे रख दें। अब एक गहरे तले की कढ़ाई में घी गरम करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें आटा डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 how to make karah prasad at home
कड़ा प्रसाद - फोटो : instagram

इसके बाद मध्यम आंच पर आटे को घी में अच्छे से भूनें। इसे भूनते वक्त ध्यान रखें कि आपको ये लगातार चलाना है, वरना ये पैन में लग जाएगा। जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तथा अच्छी सुगंध आने लगे तो इसमें धीरे-धीरे चीनी का पानी डालें।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 how to make karah prasad at home
कड़ा प्रसाद - फोटो : instagram

ध्यान दें कि इस दौरान मिश्रण में बुलबुले उठेंगे, इसलिए सावधानी से डालें। इसे लगातार चलाते रहें, वरना गुठलियां पड़ जाएंगी। लगातार चलाने की वजह से पानी पूरी तरह सूख जाएगा और कड़ा प्रसाद गाढ़ा होने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed