फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lauki Dishes: लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे

Wed, 06 Nov 2024 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 06 Nov 2024 10:09 AM IST
सार

अगर आपके घर का बच्चा भी लौकी खाने से कतराता है तो उसके लिए लौकी से ही खास अलग तरह के पकवान बनाएं। इसके बाद वो अपनी प्लेट पूरी खत्म करेगा। 

विज्ञापन
Lauki Dishes what can you make with lauki in hindi
लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन - फोटो : iStock

Lauki Dishes: बारिश और गर्मी के मौसम में खाने के ज्यादा विकल्प नहीं रहते। जिस तरह से सर्दी के मौसम में गाजर, पालक, मूली, मटर, गोभी जैसी सब्जियां बाजार में उपलब्ध रहती हैं, उस तरह से गर्मी में आपको सिर्फ लौकी, तोरई, भिंडी जैसी गिनी-चुनी सब्जियां ही देखने को मिलती हैं।



ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं के सामने आ खड़ी होती है, जिनके घरों में बच्चे रहते हैं। बच्चों के खाने को लेकर काफी नखरे रहते हैं। उन्हें हर रोज लौकी खिलाना आसान नहीं होता। 

अगर आपके घर का बच्चा भी लौकी खाने से कतराता है तो उसके लिए लौकी से ही खास अलग तरह के पकवान बनाएं। यहां हम आपको लौकी की साधारण सब्जी के अलावा कई ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद काफी अच्छा रहता है। इन पकवानों को बनाकर आप अपने घर के बड़ों के साथ-साथ बच्चों का मन भी खुश कर सकती हैं। 

Lauki Dishes what can you make with lauki in hindi
लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन - फोटो : instagram

लौकी के कोफ्ते 

ये सब्जी तो हर किसी ने खाई होगी। लौकी के कोफ्ते पराठे और चावल दोनों के साथ खाए जाते हैं। हर किसी को इसका स्वाद काफी पसंद होता है। ऐसे में आप भी बिना सोचे आसान विधि से लौकी के कोफ्ते बना सकती हैं। 

Lauki Dishes what can you make with lauki in hindi
लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन - फोटो : instagram

लौकी का पराठा 

आपने आलू का, पनीर का, सत्तू का पराठा तो खाया ही होगा, पर क्या आपने लौकी का पराठा खाया है। ये भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इससे बनाने के लिए लौकी को घिसने के बाद हल्का सा उबाल लें और फिर इसे आटे के साथ गूंथ लें। इस पराठे को आप दही और चटनी के साथ खा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lauki Dishes what can you make with lauki in hindi
लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन - फोटो : instagram

भरवां लौकी 

इस तरह की भरवां लौकी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसमें भरने के लिए मसाले वाले आलू तैयार करें। आप चाहें तो इसमें आलू की जगह पनीर भी भर सकते हैं। पनीर से इसका स्वाद कई गुना बढ़ सकता है। जरूरी नहीं कि इसके साथ ग्रेवी भी परोसें, ये ऐसे भी खाने में स्वादिष्ट लगती है। 

विज्ञापन
Lauki Dishes what can you make with lauki in hindi
लौकी से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन - फोटो : instagram

लौकी का रायता 

रायता बनाने में भी लौकी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए साधारण तरह से रायता बनाएं। बस इसमें लौकी को उबाल कर डालें, ताकि ये कच्ची न लगे। लौकी के रायते में जीरे और लाल सूखी मिर्च का तड़का अवश्य लगाएं। इस से रायते का स्वाद बढ़ जाएगा। इसके ऊपर से धनिया पत्ती जरूर डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed