Janmashtami Bhog Recipe: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं खास इस पकवान का भोग
आइए आपको धनिया पंजीरी बनाने की आसान विधि बताते हैं ताकि आप इसे बनाकर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर सकें।
धनिया पंजीरी का सामान
धनिया पाउडर (सूखा धनिया) - 1 कप
घी - 1/2 कप
शक्कर - 1/2 कप
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) - 1/2 कप (कटे हुए)
मखाने - 1/4 कप
नारियल का बुरादा - 1/4 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
विधि
धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद उसमें धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें। जब धनिया पाउडर हल्का भूरा और खुशबूदार हो जाए, तब इसे अलग रख दें।
इसके बाद उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें कटे हुए सूखे मेवे और मखाने को भून लें। मेवे सुनहरे हो जाएं और मखाने क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें भी निकालकर अलग रख दें। अब धनिया पाउडर के साथ ही शक्कर मिलाएं।
आखिर में भुने हुए धनिया पाउडर में शक्कर के अलावा भुने हुए मेवे, मखाने और नारियल का बुरादा मिलाएं। इस मिश्रण में इलायची पाउडर भी डाल दें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं।