फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिटॉक्सीफिकेशन ही नहीं इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है ये हरा फल

Sat, 17 Feb 2018 09:22 AM IST
रुचि कांडपाल
रुचि कांडपाल Updated Sat, 17 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Know the magical benefits of amla
healthy food
कहते हैं कि आंवले का सेवन आप जिस रूप में करें, उसकी पोषकता कम नहीं होती है। चटनी के रूप में खाएं या सलाद में। न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन कहती हैं, ‘ आंवला विटामिन सी से प्रचुर होता है। यह खाद्य पदार्थों से आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए आयरन और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे- किशमिश, खुबानी, पोल्ट्री, तिल और डेयरी उत्पादों के साथ इसका सेवन जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद में भी आंवले को स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना गया है। यह पाचन क्रिया को सुधारने के साथ ही खांसी को भी कम करता है। 

 
Trending Videos
Know the magical benefits of amla
healthy food
आधुनिक विज्ञान भी आंवले के गुणों का समर्थन करता है।’ सीनियर डाइटिशियन सीता लक्ष्मी आर. कहती हैं कि आंवला एल्कलाइन फूड है, जो पेट में अम्लीय स्तर को संतुलित करने और आंत को क्षारीय बनाने में मदद करता है। यही नहीं, आंवला लिवर की कार्यप्रणाली में भी सहायक होता है। फेफड़ों को मजबूत करता है और शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है, जोकि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी हैं। उच्च आयरन और कैरोटीन के कारण आंवले को त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला त्वचा की मृत कोशिकाओं को सही करता है और बालों को टूटने से रोकता है।’
 
Know the magical benefits of amla
आंवले में क्रोमियम के गुण भी पाए जाते हैं। क्रोमियम एक ऐसा खनिज है, जिसकी व्यक्ति को अल्प मात्रा में जरूरत होती है, लेकिन फिर भी सामान्य शारीरिक कार्यों, जैसे भोजन को पचाने के लिए यह आवश्यक होता है। आंवला बीटा ब्लॉकर्स के प्रभाव को बढ़ाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को खत्म करते हैं। साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी औषधि का कार्य करता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना केवल दो ग्राम आंवले के पाउडर का 21 दिनों तक सेवन करें, तो इसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the magical benefits of amla
आप आंवले को सब्जियों के साथ या सलाद के रूप में भी ले सकती हैं। अगर यह आपको ज्यादा खट्टा लगता है, तो इसे थोड़े नमक और हल्दी के साथ गर्म करके चटनी बनाकर खा सकती हैं। आंवले का अचार और जूस भी फायदेमंद होता है। आंवले का मुरब्बा उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो मिठाइयों को ज्यादा तबज्जो देते हैं। आंवले का सलाद भी आप खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 200 ग्राम आंवला, एक छोटा चम्मच मक्खन, डेढ़ चम्मच शहद, सौ ग्राम सलाद की पत्तियां, तीस ग्राम चीज, स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर और नमक, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, तीस ग्राम कटे हुए बादाम और एक चम्मच ऑलिव ऑयल। अब आंवले को धोकर बारीक काट लें।

इन टुकड़ों को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। आधे घंटे बाद इन्हें पानी से अलग कर लें। इन्हें धूप में सुखाएं, जब तक कि ये अपने आकार के आधे न हो जाएं। अब एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें। इसमें आंवलों के टुकड़ों को एक-दो मिनट के लिए भूनें। आंच से हटाकर इन्हें अलग प्लेट में रखें। इनके ऊपर शहद डालें और ठंडा होने दें। अब इसमें सलाद के पत्तों के साथ बाकी सामग्री को भी मिला लें।
 
विज्ञापन
Know the magical benefits of amla
इस सलाद को खाने में शामिल करें और फिर देखें इसका फायदा। सलाद नहीं खाना चाहती हैं, तो इसकी चटनी भी बना सकती हैं। साल 2011 में जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, आंवला सूर्य की पराबैंगनी किरणों के विरुद्ध भी कार्य करता है। सूर्य की ये किरणें आपकी त्वचा के कोलेजन को तोड़ती हैं और झुर्रियों के साथ ही त्वचा में ढीलापन लाती हैं। मगर आंवले में मौजूद कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में खास मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला कैरोटीन आंखों की रोशनी को मजबूत कर, समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed