Eid 2023 : आज ईद का त्योहार है, जिस वजह से बाजारों में सुबह से भीड़ दिखाई दे रही है। रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। लोग ईद के दिन नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाता है। सभी के घरों में दावत का आयोजन होता है। इस दावत में मीठे का काफी महत्व होता है।
Eid 2023 : सेवई के बिना अधूरा है ईद का त्योहार, नोट करें इसकी आसान रेसिपी
आइए देर ना करते हुए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि आप आज शाम अपने घरवालों को खुश कर सकें।
किमामी सेवई बनाने के लिए जरूरी सामान
पानी तीन कप
चीनी 2 कप
एक छोटा चम्मच इलायची
1 छोटा चम्मच केवड़ा
खाने वाला रंग
2 बड़े चम्मच घी
2 से 3 बड़े चम्मच बादाम
2 से 3 बड़े चम्मच काजू
2 से 3 बड़े चम्मच किशमिश
2 से 3 बड़े चम्मच नारियल
300 ग्राम सेवई बनारसी
200 ग्राम खोया
विधि
अगर आप ईद के डिनर के लिए किमामी सेवई बनाने का सोच रहीं हैं तो हम आपके लिए इसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं। सबसे पहले एक पैन में 3 कप पानी डालें, दो कप चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच केवड़ा और खाने वाला रंग डालकर पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक इसकी चीनी पूरी तरह घुल ना जाए। बस ध्यान रखें कि ये चाशनी ना बन जाए।
तब तक दूसरे पैन में दो बड़े चम्मच घी लकर उसमे बादाम, काजू, किशमिश और नारियल अच्छे से भून लें। इसके बाद इसी पैन में आधा कप घी डालकर गर्म करें फिर सेवई डालकर फ्राई करें। इसे लगातार चलाते रहें। जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तब गैस बंद कर दें।
जब सेवई भुन जाए तो इसमें चाशनी डाल दें, इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स और खोया को कद्दूकस करके डाल दें। अब इसे अच्छे से मिलाकर रख दें। करके ढक दें 2 से 3 मिनट के लिए इसे ढककर पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें, 10 मिनट बाद सेवई चाशनी को सोख लेगी। इसके बाद आप इसे परोसें और सबकी तारीफ बटोरें।