फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: झटपट उबल जाएंगे आलू, बस इन आसान किचन टिप्स को करें फॉलो

Mon, 18 Oct 2021 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Kitchen tips How to Boil Potatoes Faster
आलू उबालने का आसान तरीका - फोटो : Pixabay

आलू सब्जियों का राजा होता है। कई सारे ऐसे व्यंजन और स्नैक्स हैं, जो आलू से बनते हैं। पराठा, चाट, सैंडविच से लेकर सलाद, फ्राई आलू सब में आलू का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं आलू अधिकतर हर सब्जी के साथ जुड़ सकता है। गोबी हो या पालक, बैगन हो या कद्दू सभी सब्जियों में आलू मिलाकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। फटाफट सब्जी या अन्य व्यंजन बनाने के लिए उबले आलू का इस्तेमाल होता है। उबला आलू खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, जल्दी व्यंजन तैयार करने में भी परफेक्ट होता है। इसमें स्टार्च भी कम होता है और खाने में लाइट भी होता है। लेकिन आलू उबलने में समय लगता है। आप गैस या माइक्रोवेव में आलू उबाल सकते हैं लेकिन इसमें 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। अब तुरंत कुछ बनाना हो और लगभग आधा घंटा सिर्फ आलू उबालने में लग जाए, तो रेसिपी भी झटपट नहीं बन पाती है। लेकिन झटपट आलू उबालने के कुछ ट्रिक्स हैं जिनसे आप फटाफट आलू उबालकर झटपट चाट, परांठा या फिर बर्गर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि झटपट आलू कैसे उबाले जाते हैं...

 

Kitchen tips How to Boil Potatoes Faster
आलू उबालने का आसान तरीका - फोटो : istock

माइक्रोवेव में आलू उबालने का ये है सही तरीका:-

-आलू उबालने के लिए सबसे पहले इन्हे धो लें।
-फिर माइक्रोवेव कंटेनर में रखें।
-अब इस कंटेनर में थोड़ा पानी डालें।
-कंटेनर को ढक्कन या प्लास्टिक रैप से कवर करके माइक्रोवेव में रख दें।
-2 से 3 मिनट के लिए आलू को माइक्रोवेव मे रखें, जिसके बाद आपके आलू मिनटों में उबल जाएंगे।

Kitchen tips How to Boil Potatoes Faster
आलू उबालने का आसान तरीका - फोटो : istock

गैस पर आलू उबालने का ये है तरीका

  • माइक्रोवेव नहीं हैं या आप उसमें आलू नहीं उबालना चाहते, तो गैस पर आलू उबालने का भी आसान तरीका है। आप एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। उबाल आने के बाद उसमें आलू डालें और गैसे पर आलू उबलने के लिए रख दें। पहले से गर्म पानी में आलू भिगे रहेंगे तो उबलने में समय नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen tips How to Boil Potatoes Faster
आलू उबालने का आसान तरीका - फोटो : iStock
  • जल्दी आलू उबालने का एक और तरीका है। आप आलू गैस पर बाॅयल करें यो माईक्रोवेव पर लेकिन उबालते समय बिना कांटे से आलू में छेद कर दें, फिर उबालें तो वह जल्दी बाॅयल हो जाएंगे।
विज्ञापन
Kitchen tips How to Boil Potatoes Faster
आलू उबालने का आसान तरीका - फोटो : iStock
  • अगर आपको उबले आलू को क्यूब्स में काटकर कोई डिश बनानी है, तो पहले से ही उसे काट कर उबालें। इसके लिए कच्चे आलू को छीलकर काट लें और फिर उसे उबलने के लिए रख दें। इस तरह के आलू तेजी से उबलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed