फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: विश्व खाद्य दिवस पर बनाएं ये तीन हेल्दी स्नैक्स, इस रेसिपी से झटपट हो जाएंगे तैयार

Sat, 16 Oct 2021 10:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Oct 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
World Food Day 2021 Three Healthy Snacks Recipes in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : Istock

16 अक्टूबर यानी आज वर्ल्ड फूड डे है। आज के दिन विश्व भर में पौष्टिक आहार की जरूरत को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। साल 1979 में इस दिन की शुरुआत हुई और पहली बार फूड डे मनाया गया। तब से अब तक हर साल आज ही के दिन विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। शरीर के लिए आहार जरूरी होता है। हालांकि आजकल आहार के नाम पर जंक फूड और कई तरह के अनहेल्दी फ़ूड लोग रोजाना खाते हैं। ये आहार शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में हमे ये पता होना चाहिए कि अपनी डाइट में कौन सा आहार शामिल करें जो पौष्टिक हो और शरीर को मजबूत बनाएं। आज हम आपको विश्व खाद्य दिवस के मौके पर तीन हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भूख लगने पर फटाफट बना सकते हैं और ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद भी होंगे। चलिए जानते हैं हेल्दी स्नैक्स रेसिपी।

World Food Day 2021 Three Healthy Snacks Recipes in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : Istock

कॉर्न और नाचोस चाट बनाने की सामग्री

पैक नाचोस, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, मेयोनेज या क्रीम, टोमैटो केचप, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस , नमक।

काॅर्न और नाचोस बनाने की रेसिपी

-एक पैन में दो कप पानी उबालकर उसमें स्वीट कॉर्न डालें।
-फिर नमक डालकर मध्यम से तेज आंच पर 5-6 मिनट तक उबलने लें।
-तब तक एक बाउल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, कैचप, मेयोनीज या क्रीम, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-इसमें पिसी काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
-दूसरी तरफ जब स्वीट कॉर्न उबल जाए तो उसमें का पानी निकाल दें और बाउल वाले मिश्रण में मिला लें। नींबू का रस भी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-नाचोस को एक प्लेट में रखकर उसपर ऊपर से स्वीट कॉर्न का मिश्रण डालिए। आपका कॉर्न और नाचोस चाट तैयार है।

World Food Day 2021 Three Healthy Snacks Recipes in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : Istock

इंस्टेंट भेल बनाने के लिए सामग्री

1 कप फूला हुआ चावल, आधा कप मूंगफली, आधा बारीक कटा प्याज, आधा बारीक कटा टमाटर, हरी मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, केचप, चिली सॉस और नींबू के रस।

इंस्टेंट भेल बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में मूंगफली को तेज आंच पर 4-5 मिनट तक भून लें।
अब एक बड़े बाउल में बची हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
नींबू का रस डालकर भुनी हुई मूंगफली मिला लें। आपकी इंस्टेंट भेल तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Day 2021 Three Healthy Snacks Recipes in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : Istock

हेल्दी मसाला ओट्स बनाने की सामग्री

ओट्स, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, बटर, नमक।

मसाला ओट्स बनाने का तरीका

-सबसे पहले सारी सब्जियों को धुलकर काट लें।
-फिर कड़ाही में बटर डालकर सब्जियों को पका लें। इसमें नमक मिला लें ताकि सब्जी पक जाए।
-सब्जी में पानी डालकर उबालें और फिर ओट्स को डालकर जल्दी जल्दी चलाते रहें ताकि गांठ न पड़ सके।
-कुछ देर कड़ाही को ढक दें ताकि ओट्स पक जाए। आपके मसाला ओट्स तैयार हैं।

विज्ञापन
World Food Day 2021 Three Healthy Snacks Recipes in Hindi
World Food Day 2021 - फोटो : iStock

हेल्दी फूड्स में शामिल करें ये डिश

ताजे फल और हरी सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करें।

ड्राई फ्रूट्स भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उसका रोजाना सेवन करें।

दाल प्रोटीनयुक्त होती है। नियमित तौर से दाल खाएं।

नमक और चीनी का कम उपयोग करें।

बाहर के खाने के बजाए घर पर बना आहार का सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed