आलू सब्जियों का राजा होता है। कई सारे ऐसे व्यंजन और स्नैक्स हैं, जो आलू से बनते हैं। पराठा, चाट, सैंडविच से लेकर सलाद, फ्राई आलू सब में आलू का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं आलू अधिकतर हर सब्जी के साथ जुड़ सकता है। गोबी हो या पालक, बैगन हो या कद्दू सभी सब्जियों में आलू मिलाकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। फटाफट सब्जी या अन्य व्यंजन बनाने के लिए उबले आलू का इस्तेमाल होता है। उबला आलू खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, जल्दी व्यंजन तैयार करने में भी परफेक्ट होता है। इसमें स्टार्च भी कम होता है और खाने में लाइट भी होता है। लेकिन आलू उबलने में समय लगता है। आप गैस या माइक्रोवेव में आलू उबाल सकते हैं लेकिन इसमें 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। अब तुरंत कुछ बनाना हो और लगभग आधा घंटा सिर्फ आलू उबालने में लग जाए, तो रेसिपी भी झटपट नहीं बन पाती है। लेकिन झटपट आलू उबालने के कुछ ट्रिक्स हैं जिनसे आप फटाफट आलू उबालकर झटपट चाट, परांठा या फिर बर्गर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि झटपट आलू कैसे उबाले जाते हैं...
आज की रसोई: झटपट उबल जाएंगे आलू, बस इन आसान किचन टिप्स को करें फॉलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोवेव में आलू उबालने का ये है सही तरीका:-
-आलू उबालने के लिए सबसे पहले इन्हे धो लें।
-फिर माइक्रोवेव कंटेनर में रखें।
-अब इस कंटेनर में थोड़ा पानी डालें।
-कंटेनर को ढक्कन या प्लास्टिक रैप से कवर करके माइक्रोवेव में रख दें।
-2 से 3 मिनट के लिए आलू को माइक्रोवेव मे रखें, जिसके बाद आपके आलू मिनटों में उबल जाएंगे।
गैस पर आलू उबालने का ये है तरीका
- माइक्रोवेव नहीं हैं या आप उसमें आलू नहीं उबालना चाहते, तो गैस पर आलू उबालने का भी आसान तरीका है। आप एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। उबाल आने के बाद उसमें आलू डालें और गैसे पर आलू उबलने के लिए रख दें। पहले से गर्म पानी में आलू भिगे रहेंगे तो उबलने में समय नहीं लगेगा।
- जल्दी आलू उबालने का एक और तरीका है। आप आलू गैस पर बाॅयल करें यो माईक्रोवेव पर लेकिन उबालते समय बिना कांटे से आलू में छेद कर दें, फिर उबालें तो वह जल्दी बाॅयल हो जाएंगे।
- अगर आपको उबले आलू को क्यूब्स में काटकर कोई डिश बनानी है, तो पहले से ही उसे काट कर उबालें। इसके लिए कच्चे आलू को छीलकर काट लें और फिर उसे उबलने के लिए रख दें। इस तरह के आलू तेजी से उबलते हैं।