फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kesar Halwa Recipe: केसर के हलवे के साथ खोल सकती हैं करवा चौथ का व्रत, झटपट करें इसे तैयार

Fri, 10 Oct 2025 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

Special Kesar Halwa Recipe: इस करवा चौथ अगर किसी खास पकवान के साथ अपना व्रत खोलना चाहती हैं तो केसर का हलवा एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special Kesar Halwa Recipe Know Homemade Kesar Halwa Recipe in Hindi
केसर के हलवे के साथ खोल सकती हैं करवा चौथ का व्रत - फोटो : Adobe stock
Special Kesar Halwa Recipe:  आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस करवा चौथ के व्रत में सबसे खास होता है सोलह श्रृंगार के बाद पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रात को व्रत खोलना। व्रत खोलने के लिए पारंपरिक तौर पर मीठा प्रसाद जैसे केसर वाला हलवा बहुत पसंद किया जाता है।


 केसर हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसके पोषण से व्रत के बाद शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है। ये हलवा बनाने में आसान और झटपट तैयार होने वाला व्यंजन है, जिसे घर पर कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है। 

अगर आप इस करवा चौथ पर व्रत खोलने के लिए कुछ खास और हेल्दी मिठाई की तलाश में हैं, तो केसर हलवा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इस हलवे की खुशबू और रंग आपके त्यौहार को और भी खास बना देगा।
 
Karwa Chauth 2025 Special Kesar Halwa Recipe Know Homemade Kesar Halwa Recipe in Hindi
केसर का हलवा बनाने का सामान - फोटो : adobe stock
केसर का हलवा बनाने का सामान
  • सूजी – 1 कप
  •  दूध – 3 कप
  •  केसर – 1 चुटकी ( दो चम्मच दूध में भिगोकर रखें )
  • घी – 3 बड़े चम्मच
  •  चीनी – 3/4 कप
  •  काजू, बादाम, किशमिश
  •  इलायची पाउडर 

 
Karwa Chauth 2025 Special Kesar Halwa Recipe Know Homemade Kesar Halwa Recipe in Hindi
हलवा बनाने की विधि - फोटो : Adobe
हलवा बनाने की विधि

केसर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें। उसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। लगातार चलाते रहें ताकि सूजी जले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special Kesar Halwa Recipe Know Homemade Kesar Halwa Recipe in Hindi
हलवा बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद अब भिगोया हुआ केसर और दूध धीरे-धीरे डालते जाएं, और लगातार हिलाते रहें ताकि गांठ न पड़े। दूध पूरी तरह मिलने के बाद चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special Kesar Halwa Recipe Know Homemade Kesar Halwa Recipe in Hindi
हलवा बनाने की विधि - फोटो : instagram
हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और बीच-बीच में हिलाते रहें। इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार हलवे को कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश से सजाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed