फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2019: भगवान कृष्ण को खुश करने के लिए बनाएं उनकी मनपसंद धनिये की बर्फी

Fri, 23 Aug 2019 10:47 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 23 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
- फोटो : facebook

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए धनिये की पंजीरी और धनिये की बर्फी बनाई जाती है, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। भगवान कृष्ण को धनिये की पंजीरी और बर्फी बहुत प्रिय है। इसलिए इस बार जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को खुश करने के लिए उनका मनपसंद भोग जरूर बनाएं...

Janmashtami 2019: Dhaniya Panjiri Barfi Recipe

धनिया बर्फी बनाने की सामग्री:
धनियां पाउडर - 1 कप
नारियल चूरा - 1 कप
चीनी - 1 कप
खरबूजे के बीज - 1/4 कप
छोटी इलाइची - 4
देशी घी - 2 टेबल स्पून

Janmashtami 2019: Dhaniya Panjiri Barfi Recipe

धनिया बर्फी बनाने की विधि
सबसे पहले पैन में दो टेबल स्पून देशी घी डालकर गर्म कर लीजिए। घी के गर्म होने पर इसमें धनिया पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर भूनें। भुना हुआ धनिये को निकालकर ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिए। अब पैन में नारियल बूरा डालकर एक मिनट चलाते हुए हल्के से भून लीजिए। अब भूने हुए नारियल पाउडर को भी दूसरे प्याले में निकाल लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dhaniya Panjiri Barfi Recipe

अब खरबूजे के बीज पैन में डालिये और लगातार चलाते हुए बीज फूलने तक भून लीजिए भुने बीज प्याले में निकाल लीजिए। इसके बाद एक पैन में चाशनी बनानी शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले पैन में चीनी और आधा कप पानी डालिए और कुछ देर तक पकाएं।

विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dhaniya Panjiri Barfi Recipe

चाशनी में भुना धनियां पाउडर, नारियल चूरा, इलाइची पाउडर और बीज डालकर मिलाएं और मिलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण कंसिसटेन्सी जमने वाली न हो जाए। अब एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिए। तैयार हुए मिश्रण को एक समान फैला दीजिए। बर्फी जमने के बाद उसे काट लीजिए। आपका भोग बनकर तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed