Independence Day Special Recipe: तिरंगे के रंगों वाले इन पकवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कराएं मुंह मीठा
अगर आप इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास बनाना चाहते हैं तो तिरंगे के रंगों वाली मिठाई को घर पर बनाएं।
तिरंगा रोल
तिरंगा रोल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन आप जब इसे मेहमानों को परोसेंगे तो आपकी सारी मेहनत सफल हो जाएगी। जब ये तिरंगा रोल तैयार हो जाए तो इस पर चांदी की वर्क जरूर लगाएं। ये देखने में भी अच्छी लगेगी।
तिरंगा बर्फी
इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस मावा को बर्फी के लिए तैयार करके तीन भागों में बांटना है। एक भाग में केसरिया रंग का फूड कलर डालें और दूसरे में हरा रंग। तीसरे भाग को ऐसे ही रहने दें। अब इन तीनों भागों को एक साथ लेकर इसकी बर्फी तैयार करें।
तिरंगा लड्डू
लड्डू में आप एक साथ तीन रंग मिक्स नहीं कर सकते। ऐसे में केसरिया, सफेद और हरे, तीन रंगों के लड्डू बनाएं और उन्हें एक साथ थाली में सजाकर परोसें। इसे परोसते वक्त इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता अवश्य डालें। ताकि ये देखने में अच्छा लगे।
तिरंगा केक
आपको इस तरह का तिरंगा केक बाजार में भी आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो ऐसा केक घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ क्रीम को तिरंगे के रंगों से सजाना है। अगर आपके पास समय ज्यादा है तो आप इसके बेस को भी रंगों के फ्लेवर के हिसाब से तैयार कर सकते हैं।