फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Special Recipe: तिरंगे के रंगों वाले इन पकवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कराएं मुंह मीठा

Thu, 08 Aug 2024 04:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

अगर आप इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास बनाना चाहते हैं तो तिरंगे के रंगों वाली मिठाई को घर पर बनाएं। 

विज्ञापन
Independence Day Special Recipe Sweet recipe tiranga barfi to tricolor laddoo recipe
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
Independence Day Special Recipe: स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है, जिसमें देशभर में एक साथ मिल लोग खुशियां मनाते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी, जिसके चलते हर भारतवासी 15 अगस्त के दिन जश्न मनाता है। जश्न मनाने के साथ-साथ लोग इस दिन देश के उन वीरों को नमन करते हैं, जिन्होंने आजादी की जंग में अपनी जान तक गंवा दीं। हर कोई स्वतंत्रता दिवस को अपने-अपने तरीके से मनाता है।


अगर आप इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास बनाना चाहते हैं तो तिरंगे के रंगों वाले मीठे पकवानों को घर पर बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी इसे बनाकर अपने घरवालों, दोस्तों और मेहमानों को खिलाएं। इन सभी पकवानों को बनाना काफी आसान है। तो चलिए आपको भी तिरंगे के रंगों वाले इन पकवानों के बारे में बताते हैं। 
Independence Day Special Recipe Sweet recipe tiranga barfi to tricolor laddoo recipe
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा रोल

तिरंगा रोल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन आप जब इसे मेहमानों को परोसेंगे तो आपकी सारी मेहनत सफल हो जाएगी। जब ये तिरंगा रोल तैयार हो जाए तो इस पर चांदी की वर्क जरूर लगाएं। ये देखने में भी अच्छी लगेगी। 

Independence Day Special Recipe Sweet recipe tiranga barfi to tricolor laddoo recipe
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा बर्फी

इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस मावा को बर्फी के लिए तैयार करके तीन भागों में बांटना है। एक भाग में केसरिया रंग का फूड कलर डालें और दूसरे में हरा रंग। तीसरे भाग को ऐसे ही रहने दें। अब इन तीनों भागों को एक साथ लेकर इसकी बर्फी तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Special Recipe Sweet recipe tiranga barfi to tricolor laddoo recipe
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा लड्डू

लड्डू में आप एक साथ तीन रंग मिक्स नहीं कर सकते। ऐसे में केसरिया, सफेद और हरे, तीन रंगों के लड्डू बनाएं और उन्हें एक साथ थाली में सजाकर परोसें। इसे परोसते वक्त इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता अवश्य डालें। ताकि ये देखने में अच्छा लगे। 

विज्ञापन
Independence Day Special Recipe Sweet recipe tiranga barfi to tricolor laddoo recipe
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा केक

आपको इस तरह का तिरंगा केक बाजार में भी आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो ऐसा केक घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ क्रीम को तिरंगे के रंगों से सजाना है। अगर आपके पास समय ज्यादा है तो आप इसके बेस को भी रंगों के फ्लेवर के हिसाब से तैयार कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed