फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Food: स्वतंत्रता दिवस पर परिवार को डिनर में बनाकर खिलाएं आलू की कचौड़ी और मसालेदार सब्जी

Thu, 15 Aug 2024 03:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 15 Aug 2024 03:15 PM IST
सार

अगर आप आज स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो घर पर स्वादिष्ट आलू की कचौड़ी और मसालेदार सब्जी बनाएं। 

विज्ञापन
independence day special food menu independence day food ideas
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : iStock

Independence Day Food: आज स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है। जगह-जगह ध्वजारोहण हुआ है और मिठाईयां बांटी जा रहीं हैं। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। बहुत से लोगों का आज के दिन अवकाश होता है। ऐसे में वो घर पर रहते हैं। घर पर रहकर भी आप अपने स्वतंत्रता दिवस को खास बना सकते हैं।



अगर आप और आपका परिवार स्वादिष्ट खाने का शौकीन है तो आज के दिन डिनर में आप स्वादिष्ट आलू की कचौड़ी और मसालेदार सब्जी बनाएं। ये एक बेहतर विकल्प है। ये खाने में काफी अच्छी लगती है। तो चलिए आपको भी स्वादिष्ट आलू की कचौड़ी और आलू-टमाटर की सब्जी बनाने की विधि बताते हैं। 

independence day special food menu independence day food ideas
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
आलू टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री

आलू - 4-5 (उबले और कटे हुए)
टमाटर - 3-4 
हरी मिर्च - 2-3
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
जीरा - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून 
तेल - 2-3 टेबलस्पून

 
independence day special food menu independence day food ideas
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

विधि

सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो से तीन चम्मच तेल गर्म करें। अब उसमें हींग और जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें। इसके बाद कद्दूकस किए हुए टमाटरों को डालकर उसे तीन से चार मिनट पकाएं। इसके बाद टमाटरों में सभी मसाले डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि टमाटरों में से तेल अलग न हो जाए। तेल जब ऊपर आ जाए तो इसमें उबले और कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day special food menu independence day food ideas
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
अब नमक डालें और थोड़ी देर तक पकाएं ताकि मसाले आलू में अच्छे से मिल जाएं। आखिर में इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें और 5-10 मिनट तक ढककर पकाएं। अंत में गरम मसाला डालें और फिर हरा धनिया डालकर सब्जी को सजा लें। सब्जी तैयार है। इसे बनाने के बाद कचौड़ी बनाने की तैयारी शुरू करें। 
 
विज्ञापन
independence day special food menu independence day food ideas
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप
उबले हुए आलू - 3-4 
हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed