फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Special Recipe: इस स्वतंत्रता दिवस बच्चों के टिफिन के लिए तैयार करें तिरंगा सैंडविच

Thu, 15 Aug 2024 08:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 15 Aug 2024 08:24 AM IST
सार

अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा सैंडविच बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Independence Day special recipe for tiffin how to make tiranga sandwich at home disprj
तिरंगा सैंडविच - फोटो : instagram

Independence Day Special Recipe: हर साल हम भारतीय 15 अगस्त के दिन धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो हर कोई इस दिन के लिए काफी उत्साहित रहता है, लेकिन बच्चे इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू कर देते हैं। छोटे-छोटे बच्चे डांस और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और इस दिन को अपने अंदाज में मनाते हैं।



अगर आपका बच्चा भी 15 अगस्त के दिन स्कूल जाने के लिए उत्साहित है तो उसके उत्साह को आप स्पेशल टिफिन के साथ और बढ़ा सकती हैं। ऐसा करने के लिए इस दिन उसके टिफिन में सिंपल खाना रखने की बजाय तिरंगा से रंगों वाले पकवान रखें। इसके लिए आप तिरंगा सैंडविच तैयार कर सकती हैं। 

आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा सैंडविच बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चे को टिफिन में ये खास पकवान दे सकें। 

Independence Day special recipe for tiffin how to make tiranga sandwich at home disprj
तिरंगा सैंडविच - फोटो : instagram
तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए सामान
  • ब्रेड स्लाइस - 6 
  •  धनिया-पुदीना चटनी
  • कटा हुआ खीरा
  •  मेयोनीज
  • घिसा हुआ पनीर
  • टोमेटो सॉस 
  • घिसी हुई गाजर
  • नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च - स्वादानुसार
  • मक्खन - आवश्यकतानुसार
 
Independence Day special recipe for tiffin how to make tiranga sandwich at home disprj
तिरंगा सैंडविच - फोटो : instagram
सैंडविच बनाने का सामान
 

तिरंगा सैंडविच बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसपर हरी चटनी लगाएं। अब बारीक कटे खीरे को चटनी में मिक्स करके के बाद ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं। इसके ऊपर हल्का सा नमक और पिसी काली मिर्च स्वाद के अनुसार डालें। अब इसके ऊपर एक और स्लाइस रखकर इसे ढक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day special recipe for tiffin how to make tiranga sandwich at home disprj
तिरंगा सैंडविच - फोटो : instagram

अब दूसरी लेयर तैयार करने के लिए ब्रेड के ऊपर मियोनीज में मिलाकर घिसा हुआ पनीर लगाएं। इसे अच्छी तरह से ब्रेड पर फैला दें, ताकि तिरंगे का सफेद रंग अच्छे से दिखने लगे। इसके ऊपर भी स्वाद के हिसाब से नमक डालें। इस लेयर को तैयार करने के बाद इस पर एक और स्लाइस रखकर ढक दें।

विज्ञापन
Independence Day special recipe for tiffin how to make tiranga sandwich at home disprj
तिरंगा सैंडविच - फोटो : instagram

अब आखिरी लेयर तैयार करने की बारी है। इसके लिए सबसे पहले घिसी हुई गाजर तो टोमेटो सॉस में मिक्स करें। अब इसे ब्रेड के ऊपर अच्छी तरह से फैला दें। आखिर में इस पर भी स्वाद के हिसाब से नमक डालें और काली मिर्च डालें। अब इसके ऊपर आखिरी ब्रेड स्लाइस लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed