Independence Day Recipe: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास रहता है। हर साल 15 अगस्त के दिन हम भारतीय अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इस खास दिन को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। सभी कॉलेजों, स्कूलों और दफ्तरों में ध्वजारोहण होता है और फिर मिठाई बांटी जाती है। बहुत से दफ्तरों में तो इस दिन अवकाश होता है।
Independence Day Recipe: तिरंगा पुलाव के साथ मनाएं इस बार का स्वतंत्रता दिवस, बनाने की विधि है आसान
इस बार का स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर तिरंगा पुलाव बनाकर मना सकते हैं। इसे बनाने की विधि काफी आसान है।
हरे रंग का पुलाव
बासमती चावल - 1 कप ( पके हुए )
पालक - 1 कप
हरी मिर्च - 2-3
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा पुलाव तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। अब तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें और इसे सुनहरा होने दें। अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च और पालक डालें। पालक को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए। जब पालक पक जाए तो इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हरा पुलाव तैयार है। इसे साइड में रख लें।
बासमती चावल - 1 कप (पका हुआ)
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सफेद पुलाव तैयार करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें। जीरा भुन जाने के बाद पैन में पके हुए चावल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका सफेद पुलाव तैयार है।