फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Food For Children: दाल-चावल देखकर बच्चे बनाते हैं मुंह तो उनके सामने परोसें ये पकवान, चट कर जाएंगे प्लेट

Mon, 12 Aug 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में बच्चे दाल-चावल खाने में काफी मुंह बनाते हैं। ऐसे में आप उन्हें स्वादिष्ट साउथ इंडियन पकवान बनाकर परोस सकती हैं। 

विज्ञापन
healthy food recipe for children in summer
बच्चों के लिए पकवान - फोटो : iStock

Food For Children: हर माता-पिता यह चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को पौष्टिक से पौष्टिक खाना खिलाएं ताकि बच्चों को सही पोषण मिल सके। लेकिन आजकल के बच्चे खाने से ही जी चुराते हैं। खास तौर पर अगर उनके सामने खाने में दाल, चावल, रोटी रख दी जाए तब तो वह मुंह बनाने लगते हैं।



आज के समय में बच्चों को खाना खिलाना किसी टास्क से काम नहीं है। अगर आपका बच्चा भी दाल-चावल को देखकर मुंह बनाता है तो हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बच्चों के सामने परोस सकते हैं।

ये सभी दक्षिण भारत के ऐसे पकवान है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और यह काफी हेल्दी भी होते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में भी आप अपने बच्चों को यह साउथ इंडियन डिश परोस सकते हैं। ये इतने स्वादिष्ट होती हैं कि बच्चे पूरी प्लेट चट कर जाएंगे। 

healthy food recipe for children in summer
बच्चों के लिए पकवान - फोटो : instagram

डोसा 

शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसे डोसा खाने में पसंद न हो। आप चाहें तो डोसा बनाकर इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं। इसमें किसी प्रकार के मसाले नहीं होते। ऐसे में ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

healthy food recipe for children in summer
बच्चों के लिए पकवान - फोटो : instagram

इडली सांभर

अपने बच्चे को आप इडली सांभर भी बनाकर खिला सकते हैं। बहुत से बच्चे सांभर खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप उन्हें इडली फ्राई करके भी परोस सकते हैं। फ्राइड इडली तो बच्चे खा ही लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
healthy food recipe for children in summer
बच्चों के लिए पकवान - फोटो : instagram

अप्पे

ये देखने में काफी क्यूट होते हैं। इसलिए बच्चे इसे काफी चाव से खाते हैं। अप्पे सूजी से बनते हैं। आप इंस्टेंट अप्पे बनाकर भी अपने बच्चे को परोस सकती हैं। बच्चे इसे टोमेटो केचअप के साथ खाना भी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
healthy food recipe for children in summer
बच्चों के लिए पकवान - फोटो : instagram

पोंगल 

ये दाल-चावल से बनने वाला बेहद ही खास पकवान है। दक्षिण भारत में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो पोंगल बनाकर अपने बच्चे को खिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed