फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, धनिए की चटनी के साथ परोसें

Tue, 15 Aug 2023 07:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 15 Aug 2023 07:09 AM IST
सार

अगर आप घर पर ही स्वतंत्रता दिवस मना रही हैं तो हमारी बताई हुई आसान विधि से तिरंगा ढोकला बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make tiranga dhokla at home tiranga dhokla recipe in hindi
Independence Day 2023 - फोटो : instagram

Independence Day 2023: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस दिन को खास बनाने के लिए हमने अपने कई क्रांतिकारी वीरों को खोया है। भारत की आजादी की जंग में बहुत से वीरों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन हम सभी इन वीरों को याद करते हैं और उन्हें सच्चे मन से नमन करते हैं। हर कोई इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाता है। कई जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बहुत सी जगहों पर मिठाईयां बांटी जाती हैं।


वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन घर पर बैठ कर प्रधानमंत्री का भाषण सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में घर की महिलाएं अगर चाहें तो अलग तरीके से अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस भी मना सकती हैं और साथ में अपने बच्चों को खुश भी कर सकती हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको तिरंगा ढोकला बनाना सिखाएंगे, ताकि आप अलग तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकें। 

Independence Day 2023 how to make tiranga dhokla at home tiranga dhokla recipe in hindi
Independence Day 2023 - फोटो : instagram

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामान

3 कप ढोकला बेटर, 1/4 कप पालक की प्यूरी, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 टेबलस्पून गाजर की प्यूरी या फिर एक छोटा चम्मच खाने वाला ऑरेंज कलर, 1/4 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून तेल, 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा, 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनिया पत्ती
 

Independence Day 2023 how to make tiranga dhokla at home tiranga dhokla recipe in hindi
tricolor dhokla

विधि

तिरंगा ढोकला बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले ढोकले के बेटर को अलग-अलग तीन बाउल में रख लें। इन्हें तीन बराबर भागों में बांट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make tiranga dhokla at home tiranga dhokla recipe in hindi
tricolor dhokla

ऐसे बनाएं केसरिया ढोकला

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए आपको सबसे पहले केसरिया ढोकले की लेयर तैयार करनी है। इसके लिए बस बेटर में गाजर की प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। बेटर तैयार करने के बाद ढोकला बनाने की प्लेट में तेल लगाकर इसे डाल दें। अब इस बेटर को तैयार होने के लिए गैस पर रखें। जब ये पक जाए तो इसे अलग निकाल कर रख लें। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make tiranga dhokla at home tiranga dhokla recipe in hindi
dhokla - फोटो : social media

सफेद ढोकला

सफेद ढोकला बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। इसके लिए ढोकले के बेटर को सांचे में डालकर बना लें। जब ये पक जाए तो इसे अलग निकाल कर रख दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed