अगर घर के रूटीन खाने से बोर हो गए हैं तो क्यों न कुछ नया ट्राई किया जाए। दरअसल, रोज-रोज एक जैसा खाना खा कर घर में सभी बोर होने लगते हैं, खासकर बच्चे। फिर वह घर का खाना खाने में आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में समय समय पर रोज वाले खाने में थोड़ी से वैरायटी लाकर कुछ अलग भी बना सकते हैं और बच्चों के साथ ही बड़ो की भी भूख बढ़ा सकते हैं। सब्जी चावल तो लगभग रोजाना ही बनता है, तो क्यों न किचन में रखे आपके इन्हीं रोज वाली सामग्री से आज कुछ अलग बनाया जाए। खाना स्वादिष्ट होने के साथ पोषक भी होना चाहिए। ऐसे में आप वेज बिरयानी बना सकते हैं। बिरयानी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही हेल्दी डिश भी है। बिरयानी ने ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल होता है , जो हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर बिरयानी पसन्द हैं लेकिन आप एक ही तरह की बिरयानी खा कर बोर हो गए हैं और आपको वेजिटेरियन बिरयानी में कुछ अलग स्वाद चाहिए तो आप सतरंगी बिरयानी ट्राई कर सकते हैं। सतरंगी बिरयानी खाने में बहुत लजीज होती है। भुख लगने पर ये डिश झटपट बनकर तैयार हो जाती है। चलिए जानते हैं सतरंगी बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी।
Biryani Recipe: इस तरीके से बनाएं सतरंगी बिरयानी, वेजिटेरियन खाना होगा और भी स्वादिष्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन