फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iftar Party: इफ्तार पार्टी के लिए तैयार करें ये 5 तरह के कबाब, आसान है इनकी रेसिपी

Wed, 19 Mar 2025 11:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

यदि आप इफ्तार पार्टी में कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो पांच तरह का कबाब तैयार करें। इससे आपकी इफ्तार पार्टी में चार चांद लग जाएंगे।

विज्ञापन
Iftar Party Kitchen Tips Five Different Types of Kebab Recipes Step by Step Process in Hindi
इफ्तार पार्टी के लिए तैयार करें ये 5 तरह के कबाब - फोटो : Adobe stock

Iftar Party: रमजान का पाक महीना चल रहा है, जिसकी धूम आपको घरों से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही होगी। इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है, और शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से रोजा रखता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।



इस महीने लोग अपने घरों में इफ्तारी की दावत रहते हैं। ये काफी पाक काम माना जाता है। यदि आपने भी अपने घर पर इफ्तार की दावत रखी है तो पांच अलग तरह के पकवान मेहमानों को परोसें। यहां हम आपको वेज और नॉनवेज दोनों ही तरीकों के कबाब बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

Iftar Party Kitchen Tips Five Different Types of Kebab Recipes Step by Step Process in Hindi
गलौटी कबाब बनाने का सामान और विधि - फोटो : instagram

गलौटी कबाब बनाने का सामान और विधि

  • 250 ग्राम मटन/चिकन कीमा  
  •  2 बड़े चम्मच भुना चना पाउडर  
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  •  1 बड़ा चम्मच गुलाब जल और केवड़ा जल  
  •  1 चुटकी जायफल और इलायची पाउडर  
  •  2 बड़े चम्मच घी  

विधि
 
गलौटी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमे में सभी मसाले और गुलाब जल मिलाकर 2 घंटे तक मेरिनेट करें। हाथ से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और धीमी आंच पर घी में तलें। धनिया-पुदीना चटनी के साथ परोसें। इसे यदि तलना नहीं चाहती हैं तो हल्के तेल में सेक लें। 

Iftar Party Kitchen Tips Five Different Types of Kebab Recipes Step by Step Process in Hindi
शामी कबाब बनाने का सामान और विधि - फोटो : instagram

शामी कबाब बनाने का सामान और विधि

  • 250 ग्राम मटन कीमा  
  •  2 बड़े चम्मच चना दाल (भिगोई हुई)  
  •  1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  •  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  •  1 छोटा चम्मच गरम मसाला  
  •  1 अंडा  


विधि

शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मटन कीमे और चना दाल को मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो एक बार मिक्सी में दरदरा पीस लें। मिश्रण में अंडा मिलाएं, टिक्की बनाकर तवे पर सेक लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Iftar Party Kitchen Tips Five Different Types of Kebab Recipes Step by Step Process in Hindi
चिकन सीक कबाब बनाने का सामान और विधि - फोटो : instagram

चिकन सीक कबाब बनाने का सामान और विधि
 

  •  250 ग्राम चिकन कीमा  
  •  1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  •  1 छोटा चम्मच गरम मसाला  
  •  1 बड़ा चम्मच नींबू रस  
  •  लकड़ी या स्टील की सींक  


विधि

सीक कबाब बनाने के लिए चिकन कीमा को अच्छी तरह से पीस लेना है। इसके बाद चिकन कीमे को मसालों के साथ मेरिनेट करें। अब इसे सीक पर बेलनाकार शेप में लपेटें। आखिर में ग्रिल पर या तवे पर हल्का तेल लगाकर सेकें। 

विज्ञापन
Iftar Party Kitchen Tips Five Different Types of Kebab Recipes Step by Step Process in Hindi
हरा भरा कबाब बनाने का सामान और विधि - फोटो : instagram

हरा भरा कबाब बनाने का सामान और विधि

  • 1 कप पालक (उबला हुआ)  
  •  1 कप मटर  
  •  2 उबले आलू  
  •  2 बड़े चम्मच बेसन  
  •  अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया  


विधि

यदि कुछ वेज बनाना चाहते हैं तो वेज कबाब बेस्ट विकल्प है। इसके लिए सभी सब्जियों को पीसकर उसमें मसाले और बेसन मिलाएं। अब टिक्की बनाकर हल्का सा तेल लगाकर तवे पर सेकें। पुदीने की चटनी के साथ परोसें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed