फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ice Cream Recipe: बच्चों के लिए घर पर तैयार करें आइसक्रीम, बनाने के लिए दूध और चीनी भी नहीं चाहिए होगी

Thu, 17 Apr 2025 04:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 17 Apr 2025 04:20 PM IST
सार

यदि आप घर पर बच्चों के लिए हेल्दी आइसक्रीम तैयार करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
ice cream recipe with milk and sugar in hindi bina chini ke ice cream kaise banayein disprj
बच्चों के लिए घर पर तैयार करें आइसक्रीम - फोटो : Adobe stock

Ice Cream Recipe: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहता है, जिसके सेवन से शरीर को ठंडक महसूस हों। इन चीजों में सबसे पहले आती है आइसक्रीम। बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को आइसक्रीम का सेवन पसंद आता है। इस मौसम में बाजार में कई तरह के फ्लेवर वाली आइसक्रीम मिलती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम का ज्यादा सेवन नहीं किया जा सकता।



यदि आपको आइसक्रीम खाना पसंद है तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने में चीनी और दूध की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस वजह से ये आइसक्रीम काफी हेल्दी है। तो चलिए बिना देर किए आपको घर पर ही हेल्दी आइसक्रीम बनाने की विधि बताते हैं। 

ice cream recipe with milk and sugar in hindi bina chini ke ice cream kaise banayein disprj
आइसक्रीम बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
आइसक्रीम बनाने का सामान
  • पका हुआ आम 
  • पका हुआ केला
  • खजूर
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
ice cream recipe with milk and sugar in hindi bina chini ke ice cream kaise banayein disprj
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

ऊपर दिए गए सामानों की मदद से आप बिना दूध और चीनी की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आम और केले को फ्रीज करना है। दोनों चीजों को फ्रीज करने से लिए आम और केले को टुकड़ों में काटकर एक कटोरे में रखें और फिर इस कटोरे को फ्रिजर में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ice cream recipe with milk and sugar in hindi bina chini ke ice cream kaise banayein disprj
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

इसके बाद जब आइसक्रीम बनाने को तैयार हों, तो कम से कम 15 मिनट पहले खजूर को पानी में भिगो दें। इससे वो नरम हो जाते हैं। अब एक ब्लेंडर लेकर उसमें फ्रीज किए हुए केला, आम और भिगोकर रखे हुए खजूर डालें। खजूर के बीजों को निकाल लें।

विज्ञापन
ice cream recipe with milk and sugar in hindi bina chini ke ice cream kaise banayein disprj
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक एकदम स्मूद और क्रीमी आइसक्रीम जैसा टेक्सचर न आ जाए। जब ये सही तरह से ब्लेंड हो जाए तो इसे निकालकर आइसक्रीम मोल्ड में डालें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed