फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poha Recipes: पोहे से बना सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट पकवान, आसान है सभी की रेसिपी

Thu, 17 Apr 2025 10:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 17 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

यदि आप पोहे के कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको पांच पकवानों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें बनाना भी आसान है और इसके सेवन से आपका मन भी खुश हो जाएगा।

विज्ञापन
Poha Recipes Ideas Try These Tasty Homemade Poha Breakfast ideas Recipes in Hindi
पोहे से बना सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : Adobe stock
Poha Recipes: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य का अपना अलग खान-पान है। यही वजह है कि यहां के लोगों को हर दिन, हर समय कुछ अलग खाने की क्रेविंग होती है। यदि आप भी फूडी हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपने अपनी लाइफ में पोहा कभी न कभी तो अवश्य ही खाया होगा।


पोहा एक ऐसा नाश्ता है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक खाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको यहां साधारण पोहे की जगह पोहे से बनने वाले अव्य पकवानों के बारे में बताएंगे। जी हां, पोहे से आप कांदा बपोहा के अलावा भी कई अन्य पकवान बना सकते हैं। आइए देर न करते हुए आपको इसके बारे में बताते हैं। 
Poha Recipes Ideas Try These Tasty Homemade Poha Breakfast ideas Recipes in Hindi
पोहा टिक्की - फोटो : instagram

पोहा टिक्की

यदि आपको शाम की भूख के लिए कुछ खास तैयार करना है तो पोहा टिक्की से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। आलू की टिक्की बनाने के लिए आपको काफी सामान की जरूरत पड़ती है और उसमें काफी समय भी लगता है। ऐसे में आप चाहें तो पोहा टिक्की भी तैयार कर सकते हैं। पोहा टिक्की जितना बनाना आसान है, उतना ही इसका स्वाद मजेदार होता है। इसलिए आप बेझिझक इसे भी मेहमानों को भी परोस सकती हैं। 

Poha Recipes Ideas Try These Tasty Homemade Poha Breakfast ideas Recipes in Hindi
पोहा उपमा - फोटो : instagram
पोहा उपमा

रवा उपमा तो आपने अक्सर खाया ही होगा, पर क्या आपने कभी पोहा उपमा खाया है ? अगर नहीं तो इस बार नाश्ते में पोहा उपमा तैयार करें। इसे बनाना काफी आसान है। खासतौर पर जब आपको कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन है तो पोहा उपमा सबसे सही रहेगा। इसमें पोहे और सब्ज़ियों का बढ़िया मेल होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Poha Recipes Ideas Try These Tasty Homemade Poha Breakfast ideas Recipes in Hindi
पोहा रोल - फोटो : instagram

पोहा रोल

आपने वेज रोल, पनीर रोल तो खाए ही होंगे, पर क्या कभी आपने पोहा रोल खाया है ? अगर नहीं तो आसान विधि से इसे तैयार करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहे का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले पोहे को भिगो कर मैश कर लें। अब इसमें पनीर या आलू के अलावा सभी मसाले मिक्स करके अच्छी करह से मिक्स करें। इसके बाद इसे ब्रेड में भरकर रोल तैयार करें और तल लें। चाहें को इसे एयरफ्राई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Poha Recipes Ideas Try These Tasty Homemade Poha Breakfast ideas Recipes in Hindi
पोहा रोल - फोटो : instagram

पोहा पकौड़े

कुछ अलग तरह के पकौड़े बनाने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले पोहा भिगो कर गीला कर लें। जब ये भीग जाए तो इसे मैश कर लें। इसके बाद इसमें सभी मसालों के साथ बारीक प्याज और थोड़ा सा बेसन मिक्स करें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद गरम तेल में इसके पकौड़े तलें और चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed