फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Cheese At Home: पैसे बचाने हैं तो घर पर तैयार करें चीज, बनाने के लिए चाहिए होंगी सिर्फ 2 चीजें

Thu, 29 May 2025 11:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 29 May 2025 11:09 AM IST
सार

How To Make Cheese At Home: बाजार में चीज काफी महंगा मिलता है, ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to make cheese at home Follow this easy recipe ghar me cheese kaise banaye jaane vidhi
पैसे बचाने हैं तो घर पर तैयार करें चीज, आसान है तरीका - फोटो : Adobe stock
How To Make Cheese At Home: आजकल के युवाओं में चीज को लेकर काफी क्रेज है। बाजार में मिलने वाले पिज्जा से लेकर घर पर पर बनने वाले पराठे तक में लोग चीज का इस्तेमाल करके उसका स्वाद बढ़ा लेते हैं। दूध से बनने वाला ये चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके इस्तेमाल से कई पकवान बनते हैं, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।


बाजार में मिलने वाला चीज काफी महंगा आता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा नहीं खरीद पाते। इसमें कई प्रकार के केमिकल्स भी मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां घर पर ही चीज बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप कम पैसे में ज्यादा और फ्रेश चीज तैयार कर सकें। 
How to make cheese at home Follow this easy recipe ghar me cheese kaise banaye jaane vidhi
घर पर चीज बनाने का सामान - फोटो : AI
घर पर चीज बनाने का सामान
  •  दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
  •  सिरका या नींबू का रस
How to make cheese at home Follow this easy recipe ghar me cheese kaise banaye jaane vidhi
चीज बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
चीज बनाने की विधि 

घर पर चीज बनाना चाहते हैं तो पहले ये ध्यान दे लें कि इसे बनाने के लिए जो दूध खरीदें वो फुल क्रीम हों। यदि दूध फुल क्रीम नहीं होगा तो चीज ज्यादा अच्छा नहीं बनेगा। अब दूध लेने के बाद उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। एक गहरे बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर गरम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to make cheese at home Follow this easy recipe ghar me cheese kaise banaye jaane vidhi
चीज बनाने की विधि - फोटो : Freeepik.com
जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस को एक दम धीमा कर दें। धीमी गैस पर अब धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालते जाएं और चम्मच से दूध चलाते रहें। सिरका या नींबू डालते समय आपको दूध को को लगातार चलाना है।
विज्ञापन
How to make cheese at home Follow this easy recipe ghar me cheese kaise banaye jaane vidhi
चीज बनाने की विधि - फोटो : Adobe Stock
इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में दूध फटने लगेगा, जिसके बाद छेना और पानी अलग हो जाएगा। इसे एक मलमल के कपड़े में बांधकर निचोड़ लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed