फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moong Dal Pakoda Recipe: घर पर ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, हरी चटनी के साथ खाकर आएगा मजा

Wed, 18 Dec 2024 03:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

मूंग दाल के पकौड़े एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय स्नैक हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है। नीचे आपको मूंग दाल के पकौड़े बनाने की पूरी विधि दी गई है।

विज्ञापन
Homemade Moong Dal Pakoda Recipe In Hindi Know How To Make Moong Dal Pakoda At Home
मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : Adobe stock
Moong Dal Pakoda Recipe: दिसंबर के महीने के साथ ही सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों ने अपने घरों में सर्दी के हिसाब से पकवान बनाने शुरू कर दिए हैं। सर्दी के मौसम में कई ऐसे पकवान बनाए जाते हैं, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनके सेवन से शरीर में गर्मी भी बनी रहती हैं। इन्हीं पकवानों में मूंग दाल के पकौड़ों का नाम भी शामिल है।


मूंग दाल के पकौड़े एक ऐसा स्वादिष्ट स्नैक्स हैं, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी अच्छे लगते हैं, इसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी चाव से खाते हैं। यदि आप भी सर्दी के मौसम का लुत्फ पकौड़ों के साथ उठाना चाहते हैं तो हम यहां आपको मूंग दाल के पकौड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। यदि आप इस विधि के पकौड़े बनाएंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 
Homemade Moong Dal Pakoda Recipe In Hindi Know How To Make Moong Dal Pakoda At Home
मूंग दाल के पकौड़े बनाने का सामान - फोटो : instagram

मूंग दाल के पकौड़े बनाने का सामान

  • मूंग दाल- 1 कप  
  • हरी मिर्च - 2-3 
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
  • धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून 
  • नमक - स्वादानुसार  
  • हींग - 1 चुटकी  
  • जीरा - 1/2 टीस्पून  
  • बेकिंग सोडा - 1 चुटकी 
  •  तेल - तलने के लिए  

 

Homemade Moong Dal Pakoda Recipe In Hindi Know How To Make Moong Dal Pakoda At Home
पकौड़े बनाने की विधि - फोटो : instagram

विधि

पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में डालें। इसमें 1-2 टेबलस्पून पानी मिलाकर दरदरा पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Moong Dal Pakoda Recipe In Hindi Know How To Make Moong Dal Pakoda At Home
पकौड़े बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब इस को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, हींग, और जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आप पकौड़ों को और फूला हुआ बनाना चाहते हैं, तो इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Homemade Moong Dal Pakoda Recipe In Hindi Know How To Make Moong Dal Pakoda At Home
पकौड़े बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो हाथ या चम्मच की मदद से दाल के छोटे-छोटे हिस्से लेकर तेल में डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed