फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way To Make Aloo Paratha: बनाते-बनाते फट जाता है आलू का पराठा तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 16 Dec 2024 01:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

अगर आलू का पराठा बनाते समय फट जाता है, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं सामग्री या प्रक्रिया में कुछ कमी रह गई है। आलू का पराठा सही तरीके से बने, इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
aloo paratha recipe dhaba style aloo paratha recipe in hindi
आलू का पराठा - फोटो : Adobe stock

Right Way To Make Aloo Paratha: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे आलू का पराठा खाने में पसंद न हो। खासतौर पर अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, तब तो लगभग हर भारतीय घर में हर किसी का पसंदीदा नाश्ता आलू का पराठा बनता ही है। इसे मक्खन, हरी चटनी, रायता और अचार के साथ परोसा जाता है।



सर्दी के मौसम में गरमा-गरम आलू के पराठे अगर मिल जाएं तो दिन ही बन जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही इसे बनाना कठिन है। ज्यादातर लोगों को ये शिकायत रहती है कि आलू का पराठा बनाते समय फट जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी एकदम ढाबा स्टाइल आलू का पराठा आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। 

aloo paratha recipe dhaba style aloo paratha recipe in hindi
सही तरीके से तैयार करें स्टफिंग - फोटो : Freepik

सही तरीके से तैयार करें स्टफिंग

पराठे के लिए इसकी स्टफिंग को अच्छे से तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह से ठंडा करें और फिर उन्हें मसलें। मसालों को आलू में अच्छी तरह से मिलाएं ताकि स्टफिंग एकसार हो। ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह से मैश होने चाहिए, ताकि इसमें गांठें न बचें।

aloo paratha recipe dhaba style aloo paratha recipe in hindi
स्टफिंग को सही सामग्री के साथ तैयार करें - फोटो : Freepik.com

स्टफिंग को सही सामग्री के साथ तैयार करें
 
 आलू में ज्यादा पानी या हरी सब्जियां जैसे प्याज, हरी मिर्च डालने से पहले ध्यान दें कि वह सूखी हों। अगर पनीर, मटर, या चीज डाल रहे हैं तो उसे अच्छे से मिक्स करें ताकि वह बेलने में परेशानी न करे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
aloo paratha recipe dhaba style aloo paratha recipe in hindi
सही से आटा गूंथना है जरूरी - फोटो : freepik.com

सही से आटा गूंथना है जरूरी

पराठे का आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नरम होना चाहिए। इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए। यदि आटा टाइट होगा, तो पराठा फट जाएगा, वहीं अगर ये नरम होगा तो आप पराठे को बेल नहीं पाएंगे।    

विज्ञापन
aloo paratha recipe dhaba style aloo paratha recipe in hindi
सही से भरें स्टफिंग - फोटो : instagram

सही से भरें स्टफिंग 

पराठे में कभी भी बहुत ज्यादा स्टफिंग न भरें, क्योंकि इससे पराठा फट सकता है। स्टफिंग भरने के बाद किनारों को अच्छी तरह से दबाकर बंद करें ताकि बेलते समय वह बाहर न निकले।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed