फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kulfi Recipe : गर्मियों में इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट कुल्फी, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 24 May 2023 03:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 May 2023 03:15 PM IST
सार

गर्मियों में कुल्फी खाने से शरीर को काफी राहत मिलती है। ऐसे मे आज हम आपको आसान तरीके से कुल्फी बनाना सिखाएंगे। 

विज्ञापन
Homemade Delicious Kulfi for Summer Season Know How to Make Kulfi at Home
kulfi - फोटो : instagram

Kulfi Recipe : गर्मियों के सीजन में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बीमार हो सकते हैं, वहीं कम खाने से परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। गर्मी के इस मौसम में हमेशा ठंडी तासीर वाला खाना ही खाना बेहतर रहता है। अगर आपका शरीर अंदर से ठंडा रहेगा तो कई तरह की परेशानी से आप दूर रहेंगे।



गर्मी में राहत के लिए लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। पर बाजारों में मिलने वाली आइसक्रीम शरीर को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं कुल्फी की, घर पर कुल्फी बनाना बेहद आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको आसान तरीके से कुल्फी बनाना सिखाते हैं। ताकि आपके घर वाले ये खाकर आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटें। 

Homemade Delicious Kulfi for Summer Season Know How to Make Kulfi at Home
दूध - फोटो : Pixabay

कुल्फी बनाने के लिए सामान


दूध- 2 लीटर
चीनी- 4 से 5 टेबल स्पून
पिस्ता- छोटी आधी कटोरी (कटा हुआ)
केसर के धागे- आधा टीस्पून
छोटी इलायची- पीसी हुई 8 अदद

Homemade Delicious Kulfi for Summer Season Know How to Make Kulfi at Home
milk boiling - फोटो : iStock

विधि

गर्मियों के मौसम में कुल्फी खाना हर किसी को पसंद होता है। घर पर इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबाल लीजिए। गैस धीमी करके इसे एक तिहाई होने तक पकने दें। दूध पकते वक्त इसे चलाना कतई ना भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Delicious Kulfi for Summer Season Know How to Make Kulfi at Home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें चीनी और पिस्ता डालें और लगातार चलाते रहें। इसी बीच इसमें पिसी हुई केसर के धागे और इलायची डालें।  पकने के बाद इसे गैस से हटाकर ठंडा करने के लिए रख दें। 

विज्ञापन
Homemade Delicious Kulfi for Summer Season Know How to Make Kulfi at Home
kulfi - फोटो : instagram

कुछ देर बाद जब ये ठंडा हो जाए तो कुल्फी मोड में इसे डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। जब कुल्फी जम जाए तो ठंडी-ठंडी ही परोसें। चाहें तो इसके ऊपरे से पिस्ता और केसर डाल कर इसे सजाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed