फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tea Day 2023: स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट है इस तरह की चाय, जानें बनाने की विधि

Sun, 21 May 2023 01:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 21 May 2023 01:58 PM IST
सार

आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के दिन हम आपको स्वाद और सेहत के हिसाब से परफेक्ट चाय बनाना सिखाएंगे। 

विज्ञापन
How to Prepare Healthy Tea at Home Know Ingredients and Tasty Chai Recipe in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

International Tea Day 2023: अधिकतर लोग सुबह उठते ही बेड टी पीने के आदि होते हैं। अगर दिन की शुरुआत में ही एक दमदार चाय मिल जाए तो इसे पीकर हर कोई काफी तरोताजा महसूस करता है। चाय के शौकीन लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाय के दीवाने को अगर एक वक्त का चाय न मिले तो उनका किसी काम में दिल नहीं लगता। गर्मी हो या सर्दी चाय के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। बदलते मौसम में चाय पीने से शरीर को भी काफी राहत मिलती है।



आज यानी कि 21 मई को इंटरनेशनल चाय दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन आज हम आपको ऐसी चाय बनाना सिखाएंगे, जिसे पीकर आपका मन तो खुश हो ही जाएगा, साथ में ये चाय आपके शरीर को भी काफी लाभ पहुंचाएगी। अगर आप अपनी रेगुलर चाय को कुछ अलग टेस्ट देना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको एक सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं।

How to Prepare Healthy Tea at Home Know Ingredients and Tasty Chai Recipe in Hindi
Tea - फोटो : Istock

चाय बनाने के लिए जरूरी सामान

  • चाय की पत्ती
  • चीनी
  • अदरक
  • दूध
  • पानी
  • लौंग
  • इलायची
How to Prepare Healthy Tea at Home Know Ingredients and Tasty Chai Recipe in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विधि

चाय बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में पानी को अच्छे से खौलाना है। पानी में खौल आने के बाद इसमें तीन से चार लौंग डाल कर खौलने दें। इसके बाद अदरक को अच्छे से कूट कर पानी में डालें। अब अदरक को कुछ देर खौलने दें। इसके बाद स्वाद से हिसाब से इसमें चायपत्ती डालें। चायपत्ती डालने के बाद भी इसे खौलने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Prepare Healthy Tea at Home Know Ingredients and Tasty Chai Recipe in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप इन मसालों को ज्यादा खौलाएंगे नहीं तो इनका स्वाद चाय में नहीं आएगा। सभी चीजों को खौलाने के बाद इसमें पहले के खौला हुआ दूध डालें। दूध के साथ इसमें चीनी डाल दें। अब इसे भी हल्की आंच पर पकने दें। 

विज्ञापन
How to Prepare Healthy Tea at Home Know Ingredients and Tasty Chai Recipe in Hindi
tea

जब ये अच्छे से पक जाए और इसमें खौल आ जाए तो इसे गर्म ही परोसें। अगर आप इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ाना चाहती हैं तो इसमें तुलसी की पत्तियां और दालचीनी डाल सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed