फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan Special Veg Thali: आज है होलिका दहन, इन पकवानों के साथ वेज थाली करें तैयार

Thu, 13 Mar 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

होलिका दहन के समय इस वेज थाली को बनाकर आप अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं। इसमें पारंपरिक स्वाद और सेहत का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
Holika Dahan Special Veg Thali Include These Delicious Items Veg Thali Recipes in Hindi
आज है होलिका दहन, इन पकवानों के साथ वेज थाली करें तैयार - फोटो : Adobe stock
Holika Dahan Special Veg Thali: होली का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लाता है। यदि आप इस त्योहार पर स्वादिष्ट पकवान भी बनाएंगे तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। आज जब होलिका दहन का दिन है तो इस मौके पर एक पारंपरिक वेज थाली तैयार की जा सकती है, जिसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन शामिल हों। यहां हम कुछ खास व्यंजन और उनकी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं। तो इस होली, इन व्यंजनों को जरूर आज़माएं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां बांटें।
Holika Dahan Special Veg Thali Include These Delicious Items Veg Thali Recipes in Hindi
दही बड़े - फोटो : instagram
 दही बड़े  
 
  • उड़द दाल – 1 कप  
  •  मूंग दाल – ½ कप  
  •  दही – 2 कप  
  •  हरी मिर्च – 2 बारीक कटी  
  •  अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)  
  •  हींग – 1 चुटकी  
  •  नमक – स्वादानुसार  
  • भुना जीरा – 1 चम्मच  
  •  मीठी चटनी – 2 चम्मच  
  •  हरी चटनी – 2 चम्मच  

विधि

दही बड़े बनाने के लिए उड़द और मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें और फिर पीस लें। इसमें नमक, हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह फेंटें। गर्म तेल में छोटे-छोटे बड़े डालकर कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें गरम पानी में 10 मिनट भिगोकर हल्का निचोड़ लें। अब दही में नमक डालकर फेंटें और बड़े डाल दें। ऊपर से भुना जीरा, मीठी और हरी चटनी डालें।  

 
Holika Dahan Special Veg Thali Include These Delicious Items Veg Thali Recipes in Hindi
पनीर मसाला  बनाने का सामान - फोटो : instagram
पनीर मसाला  बनाने का सामान
  •  पनीर – 250 ग्राम  
  •  टमाटर – 2 (प्यूरी बना लें)  
  •  प्याज – 1 (बारीक कटा)  
  •  अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच  
  •  धनिया पाउडर – 1 चम्मच  
  •  हल्दी – ½ चम्मच  
  •  लाल मिर्च – 1 चम्मच  
  •  गरम मसाला – ½ चम्मच  
  • नमक – स्वादानुसार  
  •  तेल – 2 चम्मच  

विधि

पनी मसाला बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें और प्याज भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब टमाटर प्यूरी डालकर मसाले (धनिया, हल्दी, मिर्च, नमक) डालें। मसाले अच्छी तरह पकने पर उसमें पनीर डालें और 5 मिनट पकाएं। आखिर में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan Special Veg Thali Include These Delicious Items Veg Thali Recipes in Hindi
मसालेदार आलू जीरा बनाने का सामान - फोटो : instagram
मसालेदार आलू जीरा बनाने का सामान
  •  छोटे आलू – 250 ग्राम (उबले और छिले हुए)  
  •  जीरा – 1 चम्मच  
  •  हरी मिर्च – 1 बारीक कटी  
  • हल्दी – ½ चम्मच  
  •  धनिया पाउडर – 1 चम्मच  
  •  लाल मिर्च – ½ चम्मच  
  •  अमचूर – ½ चम्मच  
  • नमक – स्वादानुसार  
  •  तेल – 2 चम्मच  
  •  हरा धनिया – गार्निश के लिए  

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल गरम करें और जीरा चटका लें। हरी मिर्च डालें और फिर उबले आलू डालें। मसाले डालकर 5-7 मिनट भूनें। हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।  

 
विज्ञापन
Holika Dahan Special Veg Thali Include These Delicious Items Veg Thali Recipes in Hindi
पूड़ी बनाने का सामान - फोटो : Instagram

पूड़ी बनाने का सामान

  • गेहूं का आटा – 2 कप  
  •  नमक – स्वादानुसार  
  • तेल – 1 चम्मच  
  •  तलने के लिए तेल  


विधि

अब पूरी बनाने के लिए आटे में नमक और तेल मिलाकर गूंध लें। इसे 10 मिनट ढककर रखें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। गरम तेल में पूरियां तलें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed