Holi 2025 Special Snacks: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इसकी धूम कई-कई दिन पहले से ही बाजारों और घरों में दिखाई देने लगती है। इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च के दिन होलिका दहन होगा, वहीं 14 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में आपने भी इसकी तैयारी शुरू कर ही दी होगी।
Holi 2025 Special Snacks: मेहमानों के लिए इस विधि से तैयार करें नमकपारा और मसाला काजू, बनेंगे एकदम खस्ता
होली पर झटपट बनने वाले स्नैक्स में नमकपारा और मसाला काजू बेहतरीन विकल्प हैं। ये क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स होली के मज़े को दोगुना कर देते हैं। आइए आसान विधि से इन्हें बनाना सीखें।
नमकपारा बनाने का सामान
- मैदा – 2 कप
- सूजी – 2 टेबलस्पून (अधिक कुरकुरेपन के लिए)
- नमक – 1/2 टीस्पून
- अजवाइन – 1 टीस्पून
- घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
विधि
नमकपारा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे का डो तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब बारी आती है नमकपारा काटने की तो पहले लोई बनाकर इसे बड़ा सा बेल लें। अब चाकू या कटर से छोटे-छोटे डायमंड शेप में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे तलें, जब तक वे सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। इसे तेज आंच पर न तलें, वरना ये कच्चे रह जाएंगे। आखिर में नमकपारे को ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
चटपटा मसाला काजू बनाने का सामान
- काजू – 1 कप
- बेसन – 2 टेबलस्पून
- चावल का आटा – 1 टेबलस्पून
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- चाट मसाला – 1 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
- पानी – 2-3 टेबलस्पून
- तेल – तलने के लिए