फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Gujiya Recipe: इस होली मावा की जगह तैयार करें चॉकलेट गुजिया, एक खाने के बाद बच्चे मांगेंगे दोबारा

Fri, 07 Mar 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Mar 2025 09:38 AM IST
सार

यदि आप इस बार साधारण गुजिया की जगह कुछ खास और अलग गुजिया तैयार करना चाहते हैं, तो चॉकलेट गुजिया बनाएं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

विज्ञापन
Holi 2025 Special Chocolate Gujiya Recipe Know How To Make Chocolate Gujiya At Home in Hindi
इस होली मावा की जगह तैयार करें चॉकलेट गुजिया - फोटो : instagram

Chocolate Gujiya Recipe: होली का त्योहार आते ही सबके जहन तरह तरह के पकवानों का ख्याल आने लगता है, क्योंकि जेल पर हर घर में पकवान बनते हैं। इन पकवानों में सबसे जरूरी होती है गुजिया।



वैसे तो गुजिया मावा की ही होती है लेकिन अगर आप पारंपरिक मावा गुजिया की जगह कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट गुजिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। खासतौर पर बच्चों को यह बहुत पसंद आएगी, क्योंकि इसमें चॉकलेट का खास स्वाद मिलेगा। तो इस बार होली पर बनाएं चॉकलेट गुजिया, जिसे खाने के बाद बच्चे फिर से मांगेंगे।  

Holi 2025 Special Chocolate Gujiya Recipe Know How To Make Chocolate Gujiya At Home in Hindi
चॉकलेट गुजिया - फोटो : instagram

चॉकलेट गुजिया बनाने का सामान 

  • मैदा – 2 कप  
  • घी – 4 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)  
  • डार्क चॉकलेट – 1 कप (पिघली हुई)  
  • मावा – 1 कप  
  •  चीनी पाउडर – ½ कप  
  • ड्राई फ्रूट्स – ½ कप (कटे हुए)  
  •  कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच  
  •  इलायची पाउडर – ½ चम्मच  
  • दूध – किनारों को सील करने के लिए  
  • तलने के लिए घी  

 

Holi 2025 Special Chocolate Gujiya Recipe Know How To Make Chocolate Gujiya At Home in Hindi
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि - फोटो : instagram

ये है विधि

चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में घी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मिश्रण में मोयन अच्छी तरह मिल जाए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Special Chocolate Gujiya Recipe Know How To Make Chocolate Gujiya At Home in Hindi
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि - फोटो : instagram

एक पैन में मावा को हल्का भून लें और उसमें चीनी पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, कोको पाउडर और इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालकर मिलाएं।

विज्ञापन
Holi 2025 Special Chocolate Gujiya Recipe Know How To Make Chocolate Gujiya At Home in Hindi
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि - फोटो : instagram

आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर बेल लें। एक बेली हुई लोई के बीच में तैयार चॉकलेट मावा भरावन रखें। किनारों पर हल्का दूध लगाएं और गुजिया को अच्छी तरह बंद कर दें। चाहें तो किनारों को हल्का मोड़कर डिजाइन बना सकते हैं या फोर्क से दबा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed