फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How to Make Mawa: गुजिया के लिए घर ही बनाएं मावा, इस ट्रिक से पांच मिनट में हो जाएगा तैयार

Sun, 09 Mar 2025 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

यदि आप गुजिया बनाने के लिए बाजार वाले मावा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो हमारी बताई विधि से मावा घर पर ही तैयार करें। 

विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know How to Make Mawa for Gujiya Recipe Step by Step Full Details
गुजिया के लिए घर ही बनाएं मावा - फोटो : Adobe stock

How to Make Mawa: होली का त्योहार हो , और घर में गुजिया न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस त्योहार पर जैसे हर घर में रंग-गुलाल खिलता है, ठीक उसी तरह से हर घर में गुजिया बनाई जाती है। वैसे तो बाजार में बनी बनाई गुजिया मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी गुजिया का स्वाद ही अलग होता है। पर, कई बार मिलावट वाले मावा की वजह से ये स्वाद बिगड़ जाता है।



दरअसल, आजकल बाजार में मिलावट वाला खोया मिलता है, जो खाने के स्वाद को खराब कर देता है। ऐसे में आज हम घर पर मावा बनाने की दो विधियां आपको बतने जा रहे हैं, ताकि आप भी बिना मिलावट का मावा तैयार करके स्वादिष्ट गुजिया घर पर बना सकें। 

Holi 2025 Kitchen Tips Know How to Make Mawa for Gujiya Recipe Step by Step Full Details
पहली विधि - फोटो : Freepik.com
पहली विधि

यदि आप पारंपरिक विधि से मावा तैयार करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ दूध की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए फुल क्रीम एक लीटर दूध ले लें। 

  
Holi 2025 Kitchen Tips Know How to Make Mawa for Gujiya Recipe Step by Step Full Details
ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe stock

विधि

पहली विधि से मावा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई या पैन को मीडियम आंच पर गरम करें। अब दूध को इस पैन में डालकर उबाल लें। ध्यान रखें कि दूध को लगातार चलाते रहें, वरना ये पैन में नीचे की तरफ लग जाएगा और इसका स्वाद खराब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know How to Make Mawa for Gujiya Recipe Step by Step Full Details
मावा - फोटो : Adobe stock

जब दूध उबलने लगे, तो आंच को थोड़ा कम कर दें। धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होकर जमने लगेगा। जब दूध पूरी तरह गाढ़ा होकर मावा जैसा दिखने लगे और पैन के किनारों से अलग होने लगे, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know How to Make Mawa for Gujiya Recipe Step by Step Full Details
दूसरी विधि - फोटो : freepik.com

दूसरी विधि

दूसरी विधि में मावा बनाने के लिए आपको मिल्क पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए मिल्क पाउडर – 1 कप, दूध – ½ कप और घी – 2 टेबलस्पून को एक साथ निकाल लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed