Sugar Free Gujiya Kaise banaye: रंजना के ससुर जी डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं रंजना का वजन भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में दोनों ने फैसला किया कि वे नो शुगर डाइट अपनाएंगे। हफ्ते भर से रंजना और उनके ससुर ने चीनी का सेवन नहीं किया है लेकिन अब होली आ गई है। सबसे ज्यादा टेंशन इसी बात को लेकर है कि होली में मिठाई और गुजिया का स्वाद उनकी नो शुगर डाइट को बिगाड़ सकता है।
अब होली हो और गुजिया न खाएं तो त्योहार अधूरा लगता है। खुद को गुजिया खाने से रोक पाना आसान तो नहीं होगा। रंजना जैसी समस्या अधिकतर लोगों को होती है। अब सवाल है कि बढ़े हुए वजन, या डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो क्या सच में इस बार होली में गुजिया छोड़नी पड़ेगी?
जवाब है, बिल्कुल नहीं। होली पर बिना रोकटोक इस पारंपरिक व्यंजन को खाना चाहते हैं तो इस बार शुगर फ्री गुजिया बनाएं। शुगर फ्री गुजिया में भी वही पारंपरिक स्वाद मिलेगा, वो भी बिना रिफाइंड शुगर के। ये सेहतमंद, हल्की और उतनी ही लाजवाब स्वाद की होगी। बस रेसिपी खास होनी चाहिए। यहां शुगर फ्री गुजिया की खास विधि बताई जा रही है जो होली को स्वादिष्ट बनाएगी और फिटनेस के लिए भी बेहतरीन रहेगी।
क्यों चुनें शुगर फ्री गुजिया?
इस तरह की गुजिया बनाने के कई फायदे हैं। जैसे,
- ये डायबिटिक फ्रेंडली होती हैं।
- लो कैलोरी का विकल्प हैं।
- बिना रिफाइंड शुगर के तैयार हो जाती हैं।
- बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतर हैं।
- त्योहार पर आपको मिठास भी मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
2 of 7
गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- फोटो : Adobe Stock
शुगर फ्री गुजिया बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप मैदा या गेहूं का आटा हेल्दी विकल्प के लिए
- 4 बड़े चम्मच देसी घी
- चुटकी भर नमक
- जरूरत अनुसार गुनगुना पानी
भरावन के लिए
- 1 कप मावा (खोया)
- 2 बड़े चम्मच नारियल बुरादा
- 2 बड़े चम्मच कटे बादाम
- 2 बड़े चम्मच काजू
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 3-4 बड़े चम्मच शुगर फ्री पाउडर
ध्यान दें कि शुगर फ्री पाउडर की मात्रा स्वाद अनुसार एडजस्ट करें।
3 of 7
गुजिया के लिए आटा कैसे गूंथें
- फोटो : freepik.com
शुगर फ्री गुजिया बनाने की विधि
स्टेप 1- आटा गूंथें
- एक बड़े बर्तन में मैदा लें।
- उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- हथेली से मसलते हुए मिक्स करें ताकि मोयन अच्छे से मिल जाए।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
- गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
4 of 7
गुजिया के लिए मावा
- फोटो : Adobe stock
स्टेप 2- भरावन तैयार करें
- एक पैन में मावा हल्की आंच पर भूनें जब तक हल्का सुनहरा न हो जाए।
- अब गैस बंद करें और ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसमें नारियल, ड्राई फ्रूट्स, इलायची और शुगर फ्री पाउडर मिलाएं।
- अच्छी तरह मिक्स करें।
टिप: शुगर फ्री को गर्म मावे में न मिलाएं, वरना स्वाद बदल सकता है।
5 of 7
आटे की लोई बनाकर मावा भरें
- फोटो : Adobe stock
स्टेप 3- गुजिया बनाएं
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी बेल लें।
- बीच में 1-2 चम्मच भरावन रखें।
- किनारों पर हल्का पानी लगाकर आधा मोड़ें और अच्छी तरह सील करें।
- फोर्क या डिजाइनर मोल्ड से किनारे दबा सकते हैं।