फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या साबुत अनाज खाने से कम हो सकता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा?

Sat, 06 Jun 2020 11:40 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 06 Jun 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
health benefits of whole grains reduce risk of diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसके चपेट में आने के बाद इंसान कई और बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। हालांकि इस बीमारी में रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्ब्स वाले आहार के सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है लेकिन साबुत अनाजों के साथ ऐसा नहीं है। एक नई रिसर्च के अनुसार अगर कोई व्यक्ति साबुत अनाज खाता है, तो उसे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किस तरह साबुत अनाज डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं।

health benefits of whole grains reduce risk of diabetes
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

साबुत अनाज को मोटे अनाज के तौर पर भी जाना जाता है। इन अनाज की सबसे खास बात ये है कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं। वहीं इस अनाज को जब रिफाइन कर दिया जाता है, तो फाइबर के साथ पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। इसी वजह से गेहूं और गेहूं से बना आटा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन गेहूं से बना मैदा सेहत के लिए खासकर डायबिटीज की समस्या होने पर नुकसानदायक हो सकता है। फाइबर से भरपूर आहार की खास बात ये होती है कि हमारा पाचनतंत्र उसे धीरे-धीरे पचाता है, जिससे शरीर में शुगर भी धीरे-धीरे बनता है। इस प्रकार से साबुत अनाज का सेवन डायबिटीज के खतरे को कम कर देते हैं। आइए जानते हैं साबुत अनाज का सेवन किस तरह से करें।

health benefits of whole grains reduce risk of diabetes
डायबिटीज में रोटी - फोटो : सोशल मीडिया

आप अपने खानपान में साबुत अनाजों को कई तरह से शामिल कर सकते हैं।

  • अगर आप रोटी खाते हैं तो सिर्फ गेंहूं के आटे की रोटी न खाएं बल्कि कई तरह के अनाजों के मिक्स आटे की रोटी खाएं। जौ, चना, मक्का, ज्वार, बाजरा, क्विनोआ आदि को मिक्स करके आटा पिसवाकर आप इसकी रोटी खा सकते हैं।
  • गेहूं से बनाया गया दलिया स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह नाश्ते के तौर पर आप मीठी या नमकीन दलिया खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of whole grains reduce risk of diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • साबुत अनाज के तौर पर ओट्स भी बहुत सेहतमंद विकल्प है। ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
  • डायबिटीज की समस्या में ज्वार के आटे की रोटी भी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
health benefits of whole grains reduce risk of diabetes
डायबिटीज - फोटो : फाइल फोटो
  • आप अनाजों को रेत में भूनकर खा सकते हैं। आपके सेहत के लिए ये बहुत फायदेमंद है।
  • चने और क्विनोआ को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह खा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed