फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe For Teej: इस स्वादिष्ट मिठाई के साथ खोलें हरतालिका तीज का व्रत, पहले से बनाकर करें तैयार

Mon, 25 Aug 2025 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

How to Make Delicious Makhana Kheer For Hartalika Teej: अगर आप स्वादिष्ट पकवान के साथ अपने व्रत का पारण करना चाहती हैं तो पहले से ही मखाना खीर बनाकर तैयार करें। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special How to Make Delicious Makhana Kheer for Your Vrat check easy recipe in Hindi
मखाने की खीर - फोटो : Adobe stock
How to Make Delicious Makhana Kheer For Hartalika Teej: इस साल 26 अगस्त के दिन हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है, जो विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर सुहागिन महिलाएं सज-संवर कर अपने व्रत-उपवास करें तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।


हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन होता है और इसका पारण अगले दिन सुबह होता है। अगर आप अपने व्रत के पारण के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां एक पकवान की रेसिपी दी जा रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मखाने की खीर की, जो व्रत के पारण के लिए सबसे बेस्ट विकल्प मानी जाती है। ये काफी हेल्दी भी होती है, इसलिए आप इसका सेवन अगर व्रत के पारण के समय करेंगी तो ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। 
Hartalika Teej 2025 Special How to Make Delicious Makhana Kheer for Your Vrat check easy recipe in Hindi
मखाने का खीर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
मखाने का खीर बनाने का सामान
  •  मखाने – 1 कप
  • दूध – 1 लीटर
  •  देशी घी – 1 छोटा चम्मच
  • चीनी – 3-4 बड़े चम्मच
  •  कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 बड़े चम्मच
  •  इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  •  केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)

 
Hartalika Teej 2025 Special How to Make Delicious Makhana Kheer for Your Vrat check easy recipe in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

मखाने की खीर बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले मखानों को भूनना है। मखाने को भूनने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें और फिर उसमें मखाने डालें। अब इसे हल्की गैस पर चलाते हुए भून लें। इसे आपको कुरकुरा होने तक भूनना है, वरना खीर में स्वाद नहीं आएगा। अब इसे या तो मिक्सी में डालकर थोड़ा दरदरा पीस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special How to Make Delicious Makhana Kheer for Your Vrat check easy recipe in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि आपको इसके बस टुकड़े करने हैं, इसे महीन नहीं पीसना।  दरदरा पीसने के बाद अब बारी आती है खीर के लिए दूध को उबालने की। तो एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special How to Make Delicious Makhana Kheer for Your Vrat check easy recipe in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें दरदरे पिसे हुए मखाने डालें। इसके बाद इसे लगातार चलाएं। 10-15 मिनट धीमी आंच पर इसे पकाएं ताकि मखाने दूध में अच्छे से गल जाएं। जब मखाने गल जाएं तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed