Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika teej 2025: हरतालिका तीज पर परिवार के लिए रात के खाने में बनाएं ये झटपट वाली डिशेज

Sat, 23 Aug 2025 01:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:30 PM IST
सार

Hartalika Teej 2025: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत-त्योहार के मौके पर लहसुन, प्याज का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में तीज पर रात का भोजन बिना प्याज लहसुन के बनाएं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप बिना लहसुन प्याज के झटपट वाली कौन सी रेसिपी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special Dished To Make On Teej Night Puja
हरतालिका तीज के लिए मिनटों में डिनर करें तैयार - फोटो : iStock

Hartalika teej : हरतालिका तीज इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की सपरिवार पूजा की जाती है। कई सुहागिन और कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज पर उपवास भी करती हैं। त्योहारों पर घर में तरह तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में हरतालिका तीज पर अगर आप व्रत हैं, तो बिना अधिक ऊर्जा खर्च किए परिवार के लिए स्वादिष्ट और सात्विक भोजन तैयार करें।



हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत-त्योहार के मौके पर लहसुन, प्याज का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में तीज पर रात का भोजन बिना प्याज लहसुन के बनाएं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप बिना लहसुन प्याज के झटपट वाली कौन सी रेसिपी बना सकते हैं।

Trending Videos
Hartalika Teej 2025 Special Dished To Make On Teej Night Puja
paneer - फोटो : instagram

शाही पनीर

ये आसानी से बन जाता है। शाही पनीर बनाने के लिए खड़े मसालों जैसे तेज पत्ता, बड़ी इजायची, जीरा और दालचीनी को हल्का घी या बटर डालकर फ्राई कर लें। अब इसमें काजू और टमाटर डालें और उसे भी टमाटर के हल्का सॉफ्ट होने तक तलें।

इस मिश्रण के भुन जाने पर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। पीसने से पहले खड़े मसालों को अलग निकाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग डालें। फिर जो टमाटर का पेस्ट बनाया था, उसे मिलाकर भून लें। जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तो मसाले जैसे हल्दी, कशमीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं। चाहें तो बाजार में मिलने वाला शाही पनीर का मसाला भी एक कप दूध में घोलकर मिला सकते हैं।

ग्रेवी बढ़ाने के लिए भी दूध या क्रीम का उपयोग करें। फिर पनीर क्यूब को सब्जी में डालें। ढककर धीमी आंच पर पांच मिनट पकाएं। ऊपर से क्रीम और हरा धनिया मिलाकर गार्निश करें।

Hartalika Teej 2025 Special Dished To Make On Teej Night Puja
पुलाव - फोटो : freepik.com

मटर पुलाव

सबसे पहले बासमती चावल को 20–25 मिनट तक पानी में भिगो दें। अब एक गहरे बर्तन या कुकर में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर भूनें। फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें। हरी मटर डालकर एक दो मिनट तक चलाएं। अब भीगे हुए चावल डालकर मसालों के साथ हल्का-हल्का मिलाएँ। पानी और नमक डालकर उबाल आने दें। गैस धीमी कर ढककर 10–12 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल फूल न जाएं। हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म मटर पुलाव रायते या दही के साथ परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special Dished To Make On Teej Night Puja
सेवाई - फोटो : Istock

सेवईया बनाएं 

खाने के साथ मीठे में सैवईया बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। सैवईया बनाने के लिए आपको तीन ही चीजों की जरूरत होती है। दूध, चीनी और थोड़ी सी सेवई बस यही काफी है। तीनों को गैस पर 10 मिनट के लिए उबालें। इलायची पाउडर और ड्राईफ्रूट डालें और मिनटों में रात के खाने में लजीज डेजर्ट भी रेडी हो जाएगा।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 Special Dished To Make On Teej Night Puja
पूड़ी - फोटो : iStock

पूड़ी या नान

खाने को पूड़ी या कचौड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं। या नान व लच्छा पराठा भी बना सकती हैं। पहले से ही आटा गूंद कर रख लें ताकि जब आप बेलना शुरू करें तो आटा सही से सेट हो जाए। पूड़ी कचौड़ी बनाना आसान है। कचौड़ी के लिए उबले आलू का भरता या फिलिंग तैयार कर सकते हैं। या पीसी हुई दाल को मसालों के साथ भूंज लें और आटा गूंदते समय मिलाकर गूंदे। इसकी कचौड़ी बनाई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed