फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej Special Veg Thali: हरियाली तीज पर बनाएं स्वाद से भरपूर वेज थाली, जानें आसान रेसिपी

Sun, 27 Jul 2025 07:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 27 Jul 2025 07:43 AM IST
सार

Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe: यदि आप हरियाली तीज पर कुछ खास तैयार करना चाहती हैं तो लंच में वेज थाली से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। यहां उसके कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe How to Make Instant Veg Thali At Home
हरियाली तीज पर तैयार करें वेज थाली, ये रेसिपी आसानी से करें तैयार - फोटो : Adobe stock

Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe: सावन का महीना इसलिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि इस पूरे महीने में कई त्योहार आते है। इन्हीं त्योहारों में शामिल है हरियाली तीज का त्योहार। ये त्यौहार हरियाली, प्रेम, सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक होता है और भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी में मनाया जाता है।



हर साल हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, और इस साल ये तिथि 27 जुलाई को पड़ रही है। ऐसे में इस बार 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसी के चलते हम आपको इस लेख में वेज थाली की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि  आप भी अपने घर पर आसान विधि से स्वादिष्ट पकवान तैयार कर सकें। 

Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe How to Make Instant Veg Thali At Home
पनीर मटर की सब्जी बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock
पनीर मटर की सब्जी बनाने का सामान
  •  200 ग्राम पनीर
  •  1 कप मटर
  •  2 टमाटर
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  •  2 हरी मिर्च
  •  ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वाद अनुसार
  • 2 चम्मच तेल, हरा धनिया

 
Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe How to Make Instant Veg Thali At Home
विधि - फोटो : instagram
विधि

मटर पनीर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तैयार टमाटर का पेस्ट को डालें। पेस्ट के साथ ही कढ़ाही में हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। अब इसे लगातार भूनें, जब तल की तेल ऊपर न आ जाए। मसाला भुनने के बाद इसमें उबली हुई मटर और पनीर डालें। अब आखिर में 5–7 मिनट पकाएं, हरा धनिया डालें और सर्व करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe How to Make Instant Veg Thali At Home
जीरा आलू बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
जीरा आलू बनाने का सामान
  • 4 उबले आलू
  •  1 चम्मच जीरा
  • 1-2 हरी मिर्च, नमक, हल्दी, तेल
  • हरा धनिया

 
विज्ञापन
Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe How to Make Instant Veg Thali At Home
विधि - फोटो : instagram
विधि

इस जीरा आलू को बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को उबालकर ठंडा करें और काट लें। अब पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अब कटे हुए आलू डालें, हल्दी और नमक मिलाएं। इन आलुओं को पांच से सात मिनट तक भूनें और फिर आखिर में हरा धनिया डालें और ये तैयार है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed