Cooking Tips: घर की रसोई में हर दिन वही लौकी, तोरई, टिंडा, परवल या भिंडी जैसी सब्जियां बनती है जो कि खाने में बोरियत महसूस कराती हैं। रोज-रोज वाली इन बोरिंग सब्जी को देख सिर्फ बच्चों का ही नहीं, अक्सर बड़ों का भी मुंह बन जाता है। हालांकि आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर इन्हीं रोज वाली सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि घर की आम सब्जियां रेस्टोरेंट जैसे स्वाद में बदल जाएं, तो इस आसान सी ट्रिक को अपनाएं। आपकी रसोई घर में रखी ये एक चीज चुटकीभर मात्रा में मिलाने मात्र से सिंपल सी सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके लिए खाने के स्वाद में कुछ खट्टापन शामिल करें। सिर्फ एक चुटकी खटाई को रोज वाली सब्जियों में शामिल करने से स्वाद और डाइजेशन दोनों बेहतर बनता है।
Cooking Tips: रोज की सब्जी में डालें चुटकी भर ये एक चीज, स्वाद बन जाएगा होटल जैसा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:27 PM IST
सार
Cooking Tips: खाने के स्वाद में कुछ खट्टापन शामिल करें। सिर्फ एक चुटकी खटाई को रोज वाली सब्जियों में शामिल करने से स्वाद और डाइजेशन दोनों बेहतर बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन