फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा के दिन इस खास रेसिपी से बनाएं कढ़ी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Fri, 05 Nov 2021 12:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
govardhan puja 2021 kadhi recipe
गोवर्धन पूजा 2021 बेसन कढ़ी रेसिपी - फोटो : Istock

पांच दिन के दीपों के पर्व में दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। कई घरों में गोवर्धन पूजा के दिन दोपहर के खाने के लिए कढ़ी बनाने का भी रिवाज है। बेसन की कढ़ी उत्तर भारत की एक स्वादिष्ट शाकाहारी रेसिपी है। लोगों को कढ़ी बेहद पसंद होती है। चावल या रोटी के साथ बेसन की कढ़ी का स्वाद काफी अच्छा लगता है। कई लोग कढ़ी में बूंदी डालते हैं। हालांकि अधिकतर जगहों पर बेसन के पकोड़े डालकर ही कढ़ी बनाई जाती है। कई परिवारों में गोवर्धन पूजा के दिन कढ़ी बनाना एक तरह की परंपरा होती है। अगर आप कढ़ी खाने के शौकीन हैं और अक्सर आपके यहां कढ़ी बनती हैं तो कढ़ी बनाना आपको जरूर आता होगा। अगर नहीं आता है या इस बार अलग तरह की कढ़ी का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम यहां बेसन की कढ़ी बनाने की खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा पर स्वादिष्ट बेसन की कढ़ी बनाने की खास रेसिपी।

govardhan puja 2021 kadhi recipe
गोवर्धन पूजा 2021 बेसन कढ़ी रेसिपी - फोटो : iStock

बेसन कढ़ी बनाने की सामग्री

3 कप दही, 2 कप बेसन (एक कप बेसन पकोड़े के लिए), 1 छोटा चम्मच हल्दी,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 कप पानी, तेल, हींग, दो छोटे चम्मच जीरा, 5-6 साबूत लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।

govardhan puja 2021 kadhi recipe
गोवर्धन पूजा 2021 बेसन कढ़ी रेसिपी - फोटो : instagram

बेसन कढ़ी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- सबसे पहले एक कप बेसन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिला लें। 

स्टेप 2- अब इसमें दही डालकर घोल बना लें। पानी भी मिलाएं ताकि बैटर अच्छे से तैयार हो सके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
govardhan puja 2021 kadhi recipe
गोवर्धन पूजा 2021 बेसन कढ़ी रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें हींग, जीरा और साबूत लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। 

स्टेप 4- अब इस तड़के में बेसन वाला घोल मिलाकर उबाल लें।  इसी धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक की बेसन और दही का घोल हल्का गाढ़ा न हो जाए। 

स्टेप 5- तब तक कढ़ी के लिए पकोड़े तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले बेसन, नमक को पानी में घोल कर पकोड़े के लिए पेस्ट बना लें। इस बैटर को 15 मिनट के लिए रख दें।

विज्ञापन
govardhan puja 2021 kadhi recipe
गोर्वधन पूजा 2021 कढ़ी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- कुछ देर बाद पकौड़े के मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें।

स्टेप 7- अब एक पैन में आधा कप तेल गर्म करके धीमी आंच पर पकौड़े तलें। जब वह गोल्डन ब्राउन होने लगें तो तेल से बाहर निकाल लें। 

स्टेप 8- सभी पकोड़ों को कढ़ी में डाल दें और कुछ देर के लिए भीगने दें। 

स्टेप 9- आपकी गर्मागर्म बेसन कढ़ी तैयार है। गर्म घी में लाल मिर्च पाउडर मिला कर उसे कढी में ऊपर से डालकर गार्निश करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed