फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: लक्ष्मी गणेश की पूजा में घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट भोग, इस रेसिपी से जल्दी हो जाएगा तैयार

Thu, 04 Nov 2021 12:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 lakshmi ganesh pujan recipe make delicious food at home
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

पांच दिन के दीपोत्सव को लेकर घर-घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रोशनी और खुशहाली के इस पर्व को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। 4 नवंबर को दिवाली है। दिवाली सुख समृद्धि को घर पर लाने के लिए माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की पूजा का दिन है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण जी के साथ चौदह वृद्ध का वनवास खत्म करके वापस लौटे थे। इसलिए दिवाली के दिन भगवान के स्वागत में दीपों से जगमगाया जाता है। एक मान्यता ये भी है कि इस मौके पर रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी और सुख समृद्धि प्रदान करने वाली माता लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में दिवाली में गणेश लक्ष्मी की पूजा होती है। बिना भोग हर पूजा अधूरी हैं। भगवान के भोग में उनका मनपसंद व्यंजन अर्पित करना चाहिए। इस दिवाली आप घर पर ही गणेश जी की प्रिय मिठाई और माता लक्ष्मी का पसंदीदा भोग घर पर ही बनाएं। चलिए जानते हैं दिवाली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा में बनाए जाने वाले स्वादिष्ट भोग की आसान रेसिपी के बारे में।

diwali 2021 lakshmi ganesh pujan recipe make delicious food at home
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

भगवान गणेश को अर्पित करें मोतीचूर के लड्डू

भगवान गणेश को मोदक या लड्डू अति प्रिय होते हैं। दिवाली में गणेश लक्ष्मी की पूजा में मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। मोतीचूर का लड्डू घर पर बनाना आसान हैं। नीचे दी जा रही विधि से आप मोतीचूर के लड्डू घर पर बना सकती हैं।

मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

डेढ़ कप बेसन, पानी, पीला रंग, घी, चीनी, केवड़ा वाटर या रोज़ वाटर, नींबू का रस, बादाम पिस्ते कटे हुए।

diwali 2021 lakshmi ganesh pujan recipe make delicious food at home
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी

-सबसे पहले बेसन को छानकर उसमें आधा चम्मच घी और चुटकी भर खाने वाला पीला रंग डालें। अब थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए बेसन का पतला घोल बना लें। इस घोल से बूंदी बनानी है।

-बूंदी बनाने के लिए एक बड़ी कड़ाही में घी गर्म करके उसमें एक कलछुल भर के बेसन का घोल लें और कड़ाही पर डालें। ये बूंदी के तौर पर कलछुल से छनकर कड़ाही में गिरेगा। इसे तब तक फ्राई करें तब तक गोल्डन और सॉफ्ट न हो जाए। अब कड़ाही से निकालकर अतिरिक्त घी निचोड़ लें।

-एक तरह आज चाशनी तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले पैन में पानी और चीनी को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें नीबू की कुछ बूंद डाले। ऐसा करने से चीनी लड्डुओं पर नहीं जमेगी। फिर केवड़ा वाटर मिला लें।

-गर्म चाशनी में बूंदी को डालकर मिला लें। आधे घंटे के लिए ढककर रख दें। ऊपर से बादाम पिस्ता मिलाकर लड्डू का आकार दें। आपके दिवाली स्पेशल मोतीचूर के लड्डू तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 lakshmi ganesh pujan recipe make delicious food at home
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : iStock

माता लक्ष्मी के लिए बनाएं सफेद बर्फी

माता लक्ष्मी को सफ़ेद रंग का भोग अति प्रिय हैं। आप लक्ष्मी जी की पूजा में दूध, खोया की बर्फी बना सकती हैं। काजू कतली और कलाकंद बना सकती हैं। हम यहाँ आपको नारियल बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। दरअसल लक्ष्मी जी को नारियल भी पसंद हैं। इसलिए पूजा में नारियल से बनी सफ़ेद रंग की बर्फी का भोग माता लक्ष्मी के मनपंसद का होगा और बनाना आसान भी होगा।

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

नारियल कद्दूकस किया हुआ, घी, खोया, चीनी

विज्ञापन
diwali 2021 lakshmi ganesh pujan recipe make delicious food at home
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

नारियल की बर्फी बनाने की विधि

-इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी और खोया मिलाकर हल्का फ्राई कर लें। फिर इसे ठंडा करके इसमें कद्दूकस किया गया नारियल मिला लें।

-अब चाश्नी बना लें। एक पैन में पानी और चीनी को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।

-फिर गैस बंद कर दें और तुरंत ही नारियल वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लें। इस प्रक्रिया को जल्दी करें ताकि नारियल अच्छे से चाशनी से लिपट जाए।

-एक प्लेट में घी लगाकर नारियल के मिश्रण को फैला लें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। स्वादिष्ट नारियल की बर्फी तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed