दिवाली के मौके पर केवल घर ही नहीं बल्कि बाजार और सब्जी मंडी तक रोशन हो जाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस पूजा में महिलाएं गाय को पूजती हैं। वहीं भगवान श्री कृष्ण को इस दिन पूजा के बाद खास भोग अर्पित किया जाता हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भोग में श्रीकृष्ण को अन्नकूट अर्पित किया जाता है। अन्नकूट कई तरह की सब्जियों से तैयार होने वाली रेसिपी है। दिवाली के मौके पर सर्दियों में गोभी, गाजर, मटर, सेम जैसी सब्जियां बाजारों में आ जाती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन से इन सभी सब्जियों को खाने की शुरूआत की जाती है। इसे भगवान के भोग में रखा जाता है और फिर प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। सब्जी मंडी में उपलब्ध लगभग हर सब्जी को मिलाकर अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी।
Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा के लिए बनाएं अन्नकूट की सब्जी, ये रही आसान रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
दो आलू, दो से तीन बैगन, एक फूल गोभी, 100 ग्राम सेम, 100 ग्राम सैगरी, एक गाजर, एक मूली, दो टिंडे, एक अरबी, 6-7 भिंडी, 2-3 परवल, एक शिमला मिर्च, आधी लौकी, एक कच्चा केला, छोटा कद्दू, 4-5 टमाटर, एक अदरक, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ी हरी मेथी, 100 ग्राम हरी धनिया।
अन्नकूट सब्जी के लिए मसाला
तेल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक।
अन्नकूट बनाने की विधि
स्टेप 1 - सभी सब्जियों को अच्छे से धूल कर निचोड़ लें। आलू बैगन और केले को छील लें। साथ ही बाकी की सभी सब्जियों को मध्यम आकार में काट लें। इसमें पत्ते वाली सब्जियों को भी बारीक काट लें।
स्टेप 2- हरी मिर्च, टमाटर और हरा धनिया को छोटा छोटा काट लें। अदरक को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
स्टेप 3- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें हींग, जीरा का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए तो हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर मिलाकर हल्का भून लें। फिर हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को फ्राई कर लें।
स्टेप 4- अब सारी कटी हुई सब्जियां कड़ाही में डालें और नमक, लालमिर्च पाउडर मिलकर सब्जी को चलाते रहें।
स्टेप 5- फिर सब्जी में एक कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और पांच मिनट के लिए ढककर पकाएं।
स्टेप 6- जब सब्जी नरम होने लगे तो उसमें कटे हुए टमाटर डालकर पका लें। अब उसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिला लें। आपकी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी तैयार है।