Ganpati Visarjan 2024: इसी के साथ अब गणेशोत्सव अपने अंतिम पड़ाव पर है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना से शुरू होकर दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव की धूम पूरे देश में दिखाई देती है। गणेशोत्सव के दौरान सेलेब्स से लेकर आमजन भी अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। दस दिन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन लोग बप्पा की विदाई करते हैं। इस दौरान नदियों और तालाबों में बप्पा की मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया जाता है।
इसके साथ-साथ लोग बप्पा की विदाई से पहले उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों के भोग लगाते हैं। अगर आप भी गणपति को कुछ अलग पकवान का भोग लगाना चाहती हैं तो हलवा एक अच्छा विकल्प है। बप्पा की विदाई से पहले आप पांच तरह के हलवे बनाकर उसका भोग गणपति को लगा सकते हैं। यहां हम आपको पांच तरह के अलग-अलग हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग
- फोटो : instagram
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा भगवान गणेश का प्रिय भोग है। इसे घी, सूजी, चीनी और पानी/दूध से बनाया जाता है। इलायची और मेवे डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जाता है। इसे तैयार कर रहे हैं तो देसी घी में ही तैयार करें।
3 of 6
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग
- फोटो : instagram
आटे का हलवा
आटे का हलवा भी गणेश जी को भोग लगाने के लिए काफी लोकप्रिय है। इसमें घी में आटे को भूनकर, चीनी और पानी डालकर बनाया जाता है।
4 of 6
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग
- फोटो : instagram
मूंग दाल का हलवा
मूंग दाल का हलवा पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भिगोकर पीसा जाता है। इसके बाद घी, दूध और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है।
5 of 6
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग
- फोटो : instagram
आलू का हलवा
अगर कुछ फलाहारी बनाने का सोच रही हैं तो आलू का हलवा एक बेहतर विकल्प है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप भी आलू का हलवा तैयार करके इसका भोग बप्पा को लगा सकते हैं।