11 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा विराजमान होंगे। घरों से लेकर गणपति पंडाल तक सजने लगे हैं। गणपति स्थापना की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। अब गणपति उत्सव की बात हो और उसमें बप्पा का प्रिय भोग न हो तो ये पर्व अधूरा माना जाता है। मोदक बप्पा का पसंदीदा व्यंजन है। इसलिए गणपति की पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। वैसे तो मोदक चावल के आटे या मावा के बनते हैं लेकिन 11 दिन के पर्व में एक ही तरह का भोग न लगाकर आप अलग अलग तरह के मोदक व लड्डू बप्पा को भोग में चढ़ा सकते हैं। इस गणपति अगर आप भगवान गणेश को खुश करना चाहते हैं तो बप्पा को तरह तरह के लड्डुओं का भोग लगाइए। बप्पा तो प्रसन्न होंगे ही, प्रसाद पाने वाले भक्त भी खुश हो जाएंगे। यहां हम आपको चार तरह के लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं।
Ganesh Chaturthi 2023: ये हैं वो चार तरह के लड्डू, जिनका आप लगा सकते हैं गणपति जी को भोग
चार तरह के लड्डू
चावल के आटे और मावा के मोदक
गणेश जी को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय है। वैसे तो मोदक भी कई तरीके से बनते है, पर चावल के आटे के मावा वाले मोदक परंपरागत तरीके से महाराष्ट्र के घर-घर पर बनाए जाते हैं।
मोतीचूर के लड्डू
गणेश जी को मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया जा सकता है। इसे बूंदी के लड्डू भी कहते हैं।
बेसन के लड्डू
कहा जाता है कि बप्पा को शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी बहुत पसंद हैं। अगर आप घर पर मोदक नहीं बना सकते हैं तो घी से बने बेसन के लड्डू का भोग लगाया जा सकता है।
साबूदाना मोदक
इस गणेश चतुर्थी में आप बप्पा को घर पर बने साबूदाने के मोदक भी भोग में चढ़ा सकते हैं।