फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: ये हैं वो चार तरह के लड्डू, जिनका आप लगा सकते हैं गणपति जी को भोग

Mon, 11 Sep 2023 02:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 02:30 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 ladoo varieties chawal meva modak Besan Ladoo
चार तरह के लड्डू का बप्पा को लगाएं भोग - फोटो : Istock

11 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा विराजमान होंगे। घरों से लेकर गणपति पंडाल तक सजने लगे हैं। गणपति स्थापना की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। अब गणपति उत्सव की बात हो और उसमें बप्पा का प्रिय भोग न हो तो ये पर्व अधूरा माना जाता है। मोदक बप्पा का पसंदीदा व्यंजन है। इसलिए गणपति की पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। वैसे तो मोदक चावल के आटे या मावा के बनते हैं लेकिन 11 दिन के पर्व में एक ही तरह का भोग न लगाकर आप अलग अलग तरह के मोदक व लड्डू बप्पा को भोग में चढ़ा सकते हैं। इस गणपति अगर आप भगवान गणेश को खुश करना चाहते हैं तो बप्पा को तरह तरह के लड्डुओं का भोग लगाइए। बप्पा तो प्रसन्न होंगे ही, प्रसाद पाने वाले भक्त भी खुश हो जाएंगे। यहां हम आपको चार तरह के लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 ladoo varieties chawal meva modak Besan Ladoo
चार तरह के लड्डू का बप्पा को लगाएं भोग - फोटो : Istock

चार तरह के लड्डू

चावल के आटे और मावा के मोदक

गणेश जी को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय है। वैसे तो मोदक भी कई तरीके से बनते है, पर चावल के आटे के मावा वाले मोदक परंपरागत तरीके से महाराष्ट्र के घर-घर पर बनाए जाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 ladoo varieties chawal meva modak Besan Ladoo
चार तरह के लड्डू का बप्पा को लगाएं भोग - फोटो : Istock

मोतीचूर के लड्डू

गणेश जी को मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया जा सकता है। इसे बूंदी के लड्डू भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 ladoo varieties chawal meva modak Besan Ladoo
चार तरह के लड्डू का बप्पा को लगाएं भोग - फोटो : Istock

बेसन के लड्डू

कहा जाता है कि बप्पा को शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी बहुत पसंद हैं। अगर आप घर पर मोदक नहीं बना सकते हैं तो घी से बने बेसन के लड्डू का भोग लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 ladoo varieties chawal meva modak Besan Ladoo
चार तरह के लड्डू का बप्पा को लगाएं भोग - फोटो : Istock

साबूदाना मोदक

इस गणेश चतुर्थी में आप बप्पा को घर पर बने साबूदाने के मोदक भी भोग में चढ़ा सकते हैं।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed