फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: इस बार बप्पा को लगाएं घर पर बने कलाकंद का भोग, इस आसान रेसिपी से मिनटों में हो जाएगी तैयार

Wed, 08 Sep 2021 05:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Sep 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 How To make kalakand recipe
गणेश चतुर्थी 2021 कलाकंद रेसिपी - फोटो : Istock

गणपति उत्सव की धूम शुरू होने वाली है। गणेश चतुर्थी करीब है। भगवान गणेश पंडालों और आपके घर में वास करने आ रहे हैं। 11 दिनों के इस पर्व में हर दिन भगवान गणेश आपके बीच होंगे। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने का समय भी सही है और मौका भी भरपूर है। इस बार गणपति को हर दिन स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाएं। गणपति उत्सव में सुबह और शाम को होने वाली आरती में तरह तरह के पकवान परोसें। घर पर बने शुद्ध और स्वादिष्ट भोग से भगवान गणेश तो खुश होंगे ही, प्रसाद लेने वाले भक्त भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसलिए 11 दिन के पर्व में रोजाना कुछ अलग भोग भगवान को चढ़ाएं। मोदक के अलावा आप गणेश जी को कलाकंद का भोग भी लगा सकते हैं। घर पर हलवाई जैसा स्वादिष्ट कलाकंद आसानी से तैयार किया जा सकता है। यहां कलाकंद की आसान विधि बताई जा रही है, तो चलिए जानते हैं कि कलाकंद कैसे बनता है।

Ganesh Chaturthi 2021 How To make kalakand recipe
गणेश चतुर्थी 2021 कलाकंद रेसिपी - फोटो : Istock

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री

-डेढ़ कप कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
-3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क  
-1/4 छोटे चम्मच हरी इलायची पाउडर
-1 चम्मच घी
-बारीक कटा पिस्ता 

Ganesh Chaturthi 2021 How To make kalakand recipe
गणेश चतुर्थी 2021 कलाकंद रेसिपी - फोटो : Istock

कलाकंद की आसान रेसिपी 

-कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें।
-धीमी आंच पर कडाई को गर्म करें। जिसमें कंडेंस्ड मिल्क और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें।
-इस मिक्सचर को चम्मच से हिलाते रहें, जब तक यह गाढ़ा होने पक न जाए।
-लगभग 4-7 मिनट तक मिक्सचर को पकाएं।
-जब मिश्रण कडाई के किनारों पर चिपकने लगे तो इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 How To make kalakand recipe
गणेश चतुर्थी 2021 कलाकंद रेसिपी - फोटो : Istock

-तब तक एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगा लें।
-अब कडाई को गैस से उतार कर कलाकंद के मिश्रण को उस प्लेट में पलट लें।
-गर्म कलाकंद में बारीक कटा पिस्ता डालें और चम्मच से हल्का दबाएं।
-कलाकंद को ठंडा होने के लिए कमरें में कुछ देर रख दें।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 How To make kalakand recipe
गणेश चतुर्थी 2021 कलाकंद रेसिपी - फोटो : Istock

-बाद कलाकंद को मिठाई के तौर पर सेट होने के लिए फ्रिज में 2 घंटे रख दें।
-ठंडा होने पर प्लेट को फ्रिज से निकालकर कलाकंद को छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें।
-भोग के लिए स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed