फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में खाना चाहते हैं कुछ नया और हेल्दी, तो मिनटों में बनाए ये स्वादिष्ट स्नैक्स चीज ब्रेड रोल्स

Mon, 02 Aug 2021 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Food tips Delicious Snacks Cheese Bread Rolls Recipe
Cheese Bread Rolls Recipe - फोटो : istock

घर में हर वक्त एक ही चीज को लेकर चिंता सी रहती है कि अब खाने के लिए क्या बनाऊं। बनाना कुछ ऐसा पड़ता है जो सबकी पंसद का हो, क्योंकि किसी को कुछ पसदं नहीं होता, तो किसी को कुछ। ऐसे में सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की चिंता रहती है। वहीं, जब मौसम बदलता है तो लोगों के खाने की चीजें भी बदलती हैं। मतलब हर वक्त कुछ ऐसी चीजें चाहिए, जो मुंह का स्वाद बदल सके और हेल्दी भी हो। ऐसे में हम आपको चीज ब्रेड रोल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस मानसून के मौसम में ट्राई कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट के साथ ही काफी हेल्दी भी होते हैं। वहीं, सबसे खास बात की ये बेहद जल्दी घर पर ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं। इसलिए आप इन्हें इस मौसम में जरूर बनाकर खाएं और अपने घर के लोगों को भी खिलाएं। तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।

Food tips Delicious Snacks Cheese Bread Rolls Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये चीजें चाहिए:-

-चिली फ्लेक्स
-मोजेरला चीज
-पनीर (कट्टा हुआ)
-ब्रेड
-लहसुन (पिसा हुआ)
-मक्खन

Food tips Delicious Snacks Cheese Bread Rolls Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-उबले हुए आलू
-नमक
-हरी मिर्च
-अजवाइन
-ऑयल
-चीज (कद्दूकस किया हुआ)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips Delicious Snacks Cheese Bread Rolls Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार:-

-सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन डालकर फिर लहसुन को 2-4 मिनट तक भूनें। जब ये हो जाए तो फिर इसमें आलू डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इन्हें ठंडे होने के लिए रख दें।

-अब आपको पनीर, हरी मिर्च, आलू, चिली फ्लेक्स, चीज, ऑरेगैनो, नमक आदि सभी चीजों को मिलाकर ब्रेड रोल के लिए मसाला तैयार कर लेना है।

विज्ञापन
Food tips Delicious Snacks Cheese Bread Rolls Recipe
Cheese Bread Rolls Recipe - फोटो : istock

-फिर ब्रेड के बाहरी भूरे रंग के भाग को काटकर बाकी बच्चे सफेद हिस्से को पानी से गीला करें। इसके बाद इसमें बीच में तैयार किया हुआ थोड़ा मासाला भरें और आखिर में इसे अंडाकार ब्रेड रोल का आकार दें।

-जब आपके सभी ब्रेड अंडाकार आकार में तैयार हो जाएं, तो फिर एक बर्तन में गर्म तेल करके इन्हें तल लें।

-अगर आप कुरकुरे खाना पसंद करते हैं, तो आप इन्हें भूरे होने तक तलें और फिर आखिर में चटनी के साथ इसे परोसे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed