घर में हर वक्त एक ही चीज को लेकर चिंता सी रहती है कि अब खाने के लिए क्या बनाऊं। बनाना कुछ ऐसा पड़ता है जो सबकी पंसद का हो, क्योंकि किसी को कुछ पसदं नहीं होता, तो किसी को कुछ। ऐसे में सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की चिंता रहती है। वहीं, जब मौसम बदलता है तो लोगों के खाने की चीजें भी बदलती हैं। मतलब हर वक्त कुछ ऐसी चीजें चाहिए, जो मुंह का स्वाद बदल सके और हेल्दी भी हो। ऐसे में हम आपको चीज ब्रेड रोल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस मानसून के मौसम में ट्राई कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट के साथ ही काफी हेल्दी भी होते हैं। वहीं, सबसे खास बात की ये बेहद जल्दी घर पर ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं। इसलिए आप इन्हें इस मौसम में जरूर बनाकर खाएं और अपने घर के लोगों को भी खिलाएं। तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।
मानसून में खाना चाहते हैं कुछ नया और हेल्दी, तो मिनटों में बनाए ये स्वादिष्ट स्नैक्स चीज ब्रेड रोल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये चीजें चाहिए:-
-चिली फ्लेक्स
-मोजेरला चीज
-पनीर (कट्टा हुआ)
-ब्रेड
-लहसुन (पिसा हुआ)
-मक्खन
-उबले हुए आलू
-नमक
-हरी मिर्च
-अजवाइन
-ऑयल
-चीज (कद्दूकस किया हुआ)।
ऐसे करें तैयार:-
-सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन डालकर फिर लहसुन को 2-4 मिनट तक भूनें। जब ये हो जाए तो फिर इसमें आलू डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इन्हें ठंडे होने के लिए रख दें।
-अब आपको पनीर, हरी मिर्च, आलू, चिली फ्लेक्स, चीज, ऑरेगैनो, नमक आदि सभी चीजों को मिलाकर ब्रेड रोल के लिए मसाला तैयार कर लेना है।
-फिर ब्रेड के बाहरी भूरे रंग के भाग को काटकर बाकी बच्चे सफेद हिस्से को पानी से गीला करें। इसके बाद इसमें बीच में तैयार किया हुआ थोड़ा मासाला भरें और आखिर में इसे अंडाकार ब्रेड रोल का आकार दें।
-जब आपके सभी ब्रेड अंडाकार आकार में तैयार हो जाएं, तो फिर एक बर्तन में गर्म तेल करके इन्हें तल लें।
-अगर आप कुरकुरे खाना पसंद करते हैं, तो आप इन्हें भूरे होने तक तलें और फिर आखिर में चटनी के साथ इसे परोसे।